{"_id":"65ac064eba847bd7c701e286","slug":"applications-invited-for-solar-water-pumping-system-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-11613-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम के लिए मांगे आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा प्रदेश में किसानों को खुशहाल व आत्मनिर्भर बनाने के लिए सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम 75 प्रतिशत अनुदान पर दिए जा रहे हैं ताकि किसानों द्वारा अपने खेतों में सोलर ऊर्जा से सिंचाई करके डीजल बचाया जा सके व फसलों की लागत को कम किया जा सके। इसके साथ-साथ सिंचाई कार्य को दिन के समय में कर सकें।
एडीसी डॉ. ब्रह्मजीत सिंह रांगी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) के तहत 3 एचपी से 10 एचपी तक के सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम स्थापित करवाने के लिए 29 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक किसान सरल हरियाणा पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले किसानों को अपने खेत में बोर करवाकर देना होगा। आवेदक परिवार के नाम पर पहले कोई सोलर पंप या बिजली आधारित पंप न लगा हो। आवेदक के नाम पर कृषि भूमि होना अनिवार्य है।