फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Applications for admission in ITI will start from tomorrow, 40 percent seats are vacant

Fatehabad News: आईटीआई में दाखिले के लिए कल से शुरू होंगे आवेदन, 40 फीसदी सीटें हैं खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Applications for admission in ITI will start from tomorrow, 40 percent seats are vacant
गांव धांगड़ के बहुतकनीकी संस्थान में फिजिकल काउंसिलिंग के दौरान दा​खिला लेने पहुंचे विद्यार्थी
फतेहाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले को लेकर चौथा चरण पूरा हो गया है। इसके बावजूद आईटीआई में करीब 40 फीसदी सीटें खाली रह गईं हैं। इन सीटों को भरने के लिए दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी अब वीरवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के मेरिट के आधार पर ऑन द स्पॉट दाखिले किए जाएंगे। ये प्रक्रिया 23 अगस्त तक जारी रहेगी। जिले के पांच राजकीय आईटीआई में दाखिले को लेकर प्रक्रिया चल रही है। आईटीआई भोड़िया खेड़ा में करीब 600 सीटें हैं। वहीं बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ में दूसरी फिजिकल काउंसिलिंग के दौरान ही सीटें भर गई हैं। पहली फिजिकल काउंसिलिंग के बाद 15 सीटें खाली रह गई थी, जिन्हें मंगलवार को भरा गया। डीएमएलटी डिप्लोमा कोर्स में दाखिले को लेकर मारामारी रही।
विज्ञापन

बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ में ये हैं डिप्लोमा कोर्स
- सिविल इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
- कंप्यूटर इंजीनियरिंग
- डीएमएलटी
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग
-------
स्नातकोत्तर के लिए कल से होगी फिजिकल काउंसिलिंग

स्नातकोत्तर में पहली मेरिट सूची के आधार पर दाखिला लेना का अंतिम दिन रहा। महाविद्यालयों में करीब 75 फीसदी तक सीटें खाली रह गई हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग खाली सीटों को भरने के लिए वीरवार से फिजिकल काउंसिलिंग शुरू करेगा। पहले दिन मेरिट सूची में वंचित विद्यार्थी दाखिला ले पाएंगे। विभाग वीरवार से आवेदन के लिए पोर्टल शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
आईटीआई में खाली सीटों को भरने के लिए 12 से ऑन द स्पॉट दाखिले शुरू होंगे। विद्यार्थी 8 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद संस्थान में मेरिट कार्ड जमा करवाना होगा और फिर मेरिट आधार पर दाखिला किया जाएगा।

- भूपेंद्र सिंह, इंचार्ज, आईटीआई भिरड़ाना
कोट
बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ में मंगलवार को फिजिकल काउंसिलिंग के दौरान सभी सीटें भर गई हैं। संस्थान में दाखिले को लेकर हर साल मारामारी रहती है। संस्थान की तरफ से विद्यार्थियों की मल्टीनेशनल कंपनियों में प्लेसमेंट भी करवाई जाती है।
- सुभाष चंद्र भोरिया, प्रिंसिपल, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, धांगड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed