{"_id":"65943e6bcee5934f04012ade","slug":"application-process-started-for-mission-buniyad-and-super-100-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-10751-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मिशन बुनियाद और सुपर 100 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मिशन बुनियाद और सुपर 100 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
Tue, 02 Jan 2024 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 02 Jan 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में मिशन बुनियाद कार्यक्रम के दौरान चयनित विद्यार्थी पढ़ाई करते हुए
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने मिशन बुनियाद और सुपर 100 योजना चलाई है। इसके लाभार्थी बच्चों का चयन प्रवेश परीक्षा से होगा। विद्यार्थियों को सुपर 100 के लिए दो स्तरीय और मिशन बुनियाद के लिए त्रिस्तरीय परीक्षा देनी होगी। इसका पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
शिक्षा विभाग ने मिशन बुनियाद के आवेदन 25 जनवरी तक मांगे हैं। इसका अंतिम परिणाम तीन मई को जारी होगा। सुपर 100 योजना के आवेदन 31 जनवरी तक मांगे गए हैं। इसका अंतिम परिणाम सात मई को जारी होगा। चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं 15 मई से शुरू होंगी। शिक्षा विभाग ने एबीआरसी और बीआरपी को दोनों योजनाओं में रजिस्ट्रेशन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
-- -
परीक्षा में गलत नंबर पर होगी निगेटिव मार्किंग
आठवीं कक्षा के विद्यार्थी मिशन बुनियाद में रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। सातवीं कक्षा में उनके अंक 50 फीसदी से ज्यादा होने चाहिए। मिशन बुनियाद के स्तर एक और दो की परीक्षा 200 अंकों की होगी और प्रत्येक प्रश्न चार अंक का होगा। गलत उत्तर पर एक नंबर की निगेटिव मार्किंग होगी। स्तर तीन की परीक्षा 20 अंक की होगी। परीक्षा में कक्षा छठी से आठवीं तक के गणित विषय के सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -
सुपर 100 के लिए 60 फीसदी अंक जरूरी
सुपर 100 योजना में दसवीं कक्षा के विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। इसके लिए नौवीं कक्षा में 60 फीसदी अंक जरूरी हैं। सुपर 100 की प्रवेश परीक्षा भी 200 अंकों की होगी और गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग का एक नंबर कटेगा।
-- -- -- -- -- -
मिशन बुनियाद के लिए ये है शेड्यूल
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख - 25 जनवरी
पहले स्तर की परीक्षा - 30 जनवरी
परीक्षा परिणाम जारी - 20 फरवरी
दूसरे स्तर की परीक्षा - 29 फरवरी
परीक्षा परिणाम जारी - 11 मार्च
तीसरे स्तर की परीक्षा - 20 मार्च
परीक्षा परिणाम जारी - 3 मई
कक्षाएं शुरू - 15 मई
-- -- --
सुपर 100 योजना के लिए ये जारी हुआ शेड्यूल
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख - 31 जनवरी
पहले स्तर की परीक्षा - 6 फरवरी
परीक्षा परिणाम जारी - 15 मार्च
दूसरे स्तर की परीक्षा - 9 अप्रैल
परीक्षा परिणाम जारी - 7 मई
कक्षाएं शुरू - 15 मई
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मिशन बुनियाद और सुपर 100 योजना में रजिस्ट्रेशन को लेकर शेड्यूल जारी हो गया है। सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे अधिकतम विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करवाएं, इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। खंड स्तर पर सेमिनार भी आयोजित हो रहे हैं। - मुकेश मेहता, जिला नोडल अधिकारी, शिक्षा विभाग, फतेहाबाद।