Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Application process for admission to Mission Buniyaad and Super-100 begins

Fatehabad News: मिशन बुनियाद और सुपर-100 में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Mon, 09 Nov 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 09 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Application process for admission to Mission Buniyaad and Super-100 begins
फतेहाबाद में मॉडल संस्कृति स्कूल स्त्रोत लाइब्रेरी
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर-100 योजनाओं की आवेदन प्रक्रिया पांच नवंबर से शुरू हो गई है। इस बार आवेदनों की निगरानी एचसीएस अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन

दोनों योजनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। मिशन बुनियाद के तहत जिले में पांच केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इनमें फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, भट्टूकलां और भूना शामिल हैं। इन केंद्रों पर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है।
विज्ञापन

योजना के लिए सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यार्थियों को नौवीं और दसवीं कक्षा में विशेष शैक्षणिक प्रशिक्षण दिया जाता है। शिक्षा विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारना और उन्हें आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। एचसीएस अधिकारी आवेदनों की स्थिति पर नजर रखेंगे। इससे पात्र विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा।
-
मेधावियों को आगे बढ़ने का मिलता है अवसर
हरियाणा सुपर-100 योजना के तहत कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। इसमें चयनित विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र में रहकर नीट और जेईई जैसी प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को भी मेडिकल और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
-
मिशन बुनियाद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 नवंबर
दोनों योजनाओं की लेवल-1 प्रवेश परीक्षा में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के चार अंक मिलेंगे जबकि गलत उत्तर देने पर एक अंक काटा जाएगा। परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम और अन्य जरूरी जानकारी पंजीकरण पोर्टल पर उपलब्ध करवाई जाएगी। मिशन बुनियाद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 दिसंबर निर्धारित की गई है जबकि सुपर-100 के लिए पांच दिसंबर तक ही पंजीकरण किया जा सकेगा।

-

महत्वपूर्ण तिथियां

गतिविधि मिशन बुनियाद हरियाणा सुपर-100
अंतिम तिथि 12 दिसंबर 5 दिसंबर
प्रवेश पत्र डाउनलोड 14 से 21 दिसंबर 7 से 14 दिसंबर
लेवल-1 परीक्षा 23 दिसंबर 16 दिसंबर
लेवल-1 परिणाम 12 जनवरी 8 जनवरी
लेवल-2 परीक्षा 22 जनवरी 3 फरवरी
लेवल-2 परीक्षा परिणाम 2 फरवरी 16 फरवरी
-
मिशन बुनियाद और सुपर 100 के आवेदन को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यार्थियों को इस संबंध में जागरूक भी किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा आवेदन हो सके।
- मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed