फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Application form for Secondary Supplementary Examination September released on the website

Fatehabad News: सेकेंडरी पूरक परीक्षा सितंबर के लिए आवेदन पत्र वेबसाइट पर जारी

Fri, 08 Sep 2023 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 08 Sep 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Application form for Secondary Supplementary Examination September released on the website
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सेकेंडरी पूरक परीक्षा सितंबर /अक्तूबर-2023 की कम्पार्टमेंट, अतिरिक्त विषय, आंशिक व पूर्ण विषय अंक सुधार की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र शुक्रवार को जारी कर दिए। ये बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर लाइव हैं।
विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव एवं सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों का मार्च व जुलाई-2023 का परीक्षा परिणाम कम्पार्टमेंट रहा है। वहीं जो परीक्षार्थी अतिरिक्त विषय, आंशिक व पूर्ण विषय अंक सुधार सितंबर/अक्तूबर-2023 की परीक्षा देना चाहते हैं वे एकमुश्त आवेदन शुल्क 850 रुपये के साथ आठ से 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके पश्चात 100 रुपये विलंब शुल्क सहित 17 से 20 सितंबर तक, 300 रुपये विलंब शुल्क सहित 21 से 24 सितंबर तक और 1000 रुपये विलंब शुल्क सहित 25 से 28 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जो विद्यालयी परीक्षार्थी केवल मार्च-2023 व जुलाई-2023 परीक्षा के मुख्य परिणाम में पास हैं परंतु किसी एक अनिवार्य विषय में अनुत्तीर्ण हैं और इस अनुत्तीर्ण विषय की परीक्षा देना चाहते हैं, तो ऐसे परीक्षार्थी भी उक्त तिथियों में एडिशनल क्वालीफाई श्रेणी में उपरोक्त तिथियों अनुसार ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed