फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Apart from Kovid, the removal of 62 employees also affected the Nirogi Haryana campaign.

Fatehabad News: अनुबंधित 62 कर्मचारी हटाने से कोविड के अलावा निरोगी हरियाणा अभियान पर भी पड़ा असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Apart from Kovid, the removal of 62 employees also affected the Nirogi Haryana campaign.
फतेहाबाद। कोरोना महामारी के दौरान लगाए गए 62 कर्मचारियों को हटाने के बाद अनुबंध बढ़ाने के स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश जारी नहीं किए हैं। कर्मचारियों के हटाने से कोविड अभियान के साथ इसका असर निरोगी हरियाणा अभियान पर भी पड़ा है। स्वास्थ्य विभाग ने इन कर्मचारियों को निरोगी हरियाणा अभियान में मोबाइल टीम पर ड्यूटी लगा रखी थी। इन कर्मचारियों को हटाने से मोबाइल टीम प्रभावित हो गई हैं। अभी तक जिले में 18 हजार पात्रों की ही जांच हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को मोबाइल टीम फील्ड में जाकर पात्रों की स्क्रीनिंग नहीं कर पाई। हटाए गए कर्मचारियों में फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, लैब तकनीशियन, रेडियोग्राफर, स्वीपर और जीडीए शामिल हैं। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने कोविड कर्मचारियों में लैब तकनीशियन की ड्यूटी कोरोना सैंपलिंग और जांच लैब में लगा रखी थी। कर्मचारियों के हटाने से सैंपलिंग प्रभावित हुई है और लैब पर भी असर पड़ा है। हालांकि शनिवार को जिले में आरटीपीसीआर के 24 और रैपिड एंटीजन के 13 सैंपल लिए गए हैं। पहले लिए गए आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

सुशासन सहयोगी ने किया अस्पताल का निरीक्षण
मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी सुरभि साहू ने शनिवार सुबह नागरिक अस्पताल फतेहाबाद का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ उप सिविल सर्जन डॉ. सुभाष और मेजर डॉ. शरद तुली मौजूद थे। सुशासन सहयोगी सुरभि साहू निरोगी हरियाणा अभियान की भी मॉनिटरिंग करेंगी। इसी के चलते उन्होंने अभियान के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed