फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Anurag Dhanda said in Fatehabad, district is lagging behind in the battle of ego of BJP JJP

फतेहाबाद में अनुराग ढांडा बोले: भाजपा-जजपा की अहम की लड़ाई में पिछड़ रहा जिला

Sat, 23 Sep 2023 03:18 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 23 Sep 2023 03:18 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि विचारधारा के आधार पर इंडिया अलाइंस बना है। कोर्डिनेशन कमेटी तय करेगी कि कौन कहां कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। चुनाव में जो फैसला हाई कमान तय करेगा, उसको माना जायेगा।

विज्ञापन
Anurag Dhanda said in Fatehabad, district is lagging behind in the battle of ego of BJP JJP
आप नेता अनुराग ढांडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि अपने अहम की लड़ाई में भाजपा जजपा ने फतेहाबाद के विकास को खूंटी पर टांग दिया है। मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को अपना अहंकार त्याग कर लोगों का भला करना चाहिए। चुनाव से पहले कुछ तो विकास परियोजना फतेहाबाद के लोगों को दे सकें। ढांडा ने कहा कि फतेहाबाद के एरिया में अभी तक भी बाढ़ का पानी निकला नहीं है। पंजाब क्षेत्र में वहां की सरकार ने घग्घर के किनारों को मजबूत कर दिया है। हरियाणा में तो अभी तक जायजा भी नहीं लिया गया है। 40 दिन धरना देने के बाद किसान चंडीगढ़  कूच कर गए हैं। किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। इससे किसान नाराज है।

विज्ञापन


धरना प्रदेश बना हरियाणा
उन्होंने कहा कि हरियाणा धरना प्रदेश बनकर रह गया है। किसान, आशा वर्कर्स, मिड डे मील वर्कर्स सहित कई कर्मचारी संगठन धरना दे रहे हैं। रोड मैप स्प्ष्ट है कि बड़ी बड़ी रैलियों में विश्वास नहीं रखती। गांवों में परिवार जोड़ने का अभियान चल रहा है। सभी घरों तक पार्टी पहुंचेगी। दो लाख पदाधिकारी शपथ लेंगे। इसके बाद धरातल पर बड़े स्तर पर नजर आएंगे। बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करेंगे।
विज्ञापन


कोर्डिनेशन कमेटी तय करेगी कौन कहां लड़ेंगे
अनुराग ने कहा कि विचारधारा के आधार पर इंडिया अलाइंस बना है। कोर्डिनेशन कमेटी तय करेगी कि कौन कहां कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। चुनाव में जो फैसला हाई कमान तय करेगा, उसको माना जायेगा। महिला आरक्षण बिल पर उन्होंने कहा कि यह महिला बेवकूफ बनाओ बिल है। 2024 के चुनाव में इसका कोई फायदा नहीं होगा। इस मौके पर लक्ष्य गर्ग, जिलाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, सुशील बिश्नोई सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed