फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Anupama and Sahil were chosen best players in the competition

Fatehabad News: स्पर्धा में अनुपमा और साहिल चुने गए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Anupama and Sahil were chosen best players in the competition
भट्टूकलां कालेज में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित करते प्राचार्य सुभाष व अन्य।
भट्टू कलां। राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां में 38वीं वार्षिक दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में लड़कियों में अनुपमा और लड़कों में साहिल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। समापन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुभाष ने बताया कि खेलों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है।
विज्ञापन


आज के युग में खेलों द्वारा विद्यार्थी जीवन में हरसंभव सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस दौरान खेल प्रभारी रविंद्र भुंबक ने विद्यार्थियों को बताया कि खेलों से विद्यार्थियों का शारीरिक विकास के साथ- साथ मानसिक विकास होता है। दोनों दिन की सभी इवेंट्स को सही व सुचारू रूप से सफल बनानेे के लिए खेल पर्यवेक्षक सुनील कंबोज और संदीप का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मौके पर महाविद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये रहा परिणाम :

दूसरे दिन की स्पर्धा में लड़कों में 800 मीटर दौड़ में बलिंद्र प्रथम, सौरव द्वितीय और सुलिंद्र ने तीसरा प्राप्त किया। दौड़ 200 मीटर में साहिल प्रथम, बलदेव द्वितीय, सिद्धार्थ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फर्राटा दौड़ 100 मीटर में साहिल प्रथम, बलदेव द्वितीय, सिद्धार्थ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में साहिल प्रथम, सिद्धार्थ द्वितीय, जयपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की स्पर्धाओं में 800 मीटर दौड़ में अनुपमा प्रथम, रितु द्वितीय, कल्पना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दौड़ 200 मीटर में रितु प्रथम, अनुपमा द्वितीय, कल्पना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फर्राटा दौड़ 100 मीटर में पिंकी प्रथम, रितु द्वितीय, अनुपमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में अनुपमा प्रथम, पिंकी द्वितीय, कल्पना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed