फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Anti-encroachment drive to be conducted in Ratiya; police force requested

Fatehabad News: रतिया में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, पुलिस बल मांगा

Fri, 03 Jul 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 03 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Anti-encroachment drive to be conducted in Ratiya; police force requested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतिया। उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद रतिया नगर पालिका शहर में अतिक्रमण और अवैध रैंप हटाने के लिए जल्द विशेष अभियान शुरू करेगी। नगर पालिका सचिव शुभम कुमार ने अभियान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपमंडल अधिकारी (नागरिक) (एसडीएम) को कार्यपालक दंडाधिकारी नियुक्त करने तथा जिला पुलिस अधीक्षक से पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
नगर पालिका सचिव शुभम कुमार ने बताया कि पुलिस बल और कार्यपालक दंडाधिकारी की नियुक्ति मिलते ही अभियान शुरू कर दिया जाएगा। अभियान के दौरान महिला पुलिस की भी तैनाती की मांग की गई है ताकि किसी भी प्रकार के विवाद या अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। उन्होंने करीब दो महीने पहले मुनादी कराकर लोगों को अपने घरों और दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण स्वयं हटाने की चेतावनी दी गई थी लेकिन पर्याप्त पुलिस बल नहीं मिलने के कारण कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

नगर पालिका ने शहरवासियों से अपील की है कि वे कार्रवाई से पहले ही अपने स्तर पर अतिक्रमण और रैंप हटा लें। यदि नगर पालिका को कार्रवाई करनी पड़ी तो तोड़फोड़ और अतिक्रमण हटाने पर होने वाला पूरा खर्च संबंधित व्यक्ति से वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
भट्टी मंडी में अतिक्रमण हटाओ अभियान स्थगित
भट्टू कलां। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत भट्टू मंडी में शुक्रवार को प्रस्तावित अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया। अभियान के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति हो चुकी थी व पुलिस बल भी मांगा गया था लेकिन अंतिम समय में कार्रवाई टल गई।सूचना मिलते ही कई अतिक्रमण धारकों ने गुरुवार को ही अपने घरों और दुकानों के आसपास लगे शेड व जाली हटा ली थी। अभियान स्थगित होने से उन्होंने राहत की सांस ली। एसडीओ रामप्रसाद ने बताया कि वे विभागीय कार्य में व्यस्त होने के कारण अभियान में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर अन्य कार्यों की वजह से कार्रवाई फिलहाल रोकी गई है लेकिन इसके लिए नई तिथि जल्द तय की जाएगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि विभागीय नियमों के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निश्चित रूप से होगी। उन्होंने अतिक्रमण करने वालों से अपील की है कि वे स्वयं आगे आकर अवैध निर्माण हटा लें ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed