फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Another year passed, the civil hospital did not come out of the paper

एक और साल बीत गया,कागजों से बाहर नहीं आया नया नागरिक अस्पताल

Fri, 27 Dec 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Another year passed, the civil hospital did not come out of the paper
नागरिक अस्पताल की वर्तमान बिल्डिंग । - फोटो : Fatehabad
नये साल की आहट के बीच स्वास्थ्य विभाग की एक विफलता का शोर भी गूंज रहा है। पिछले दस सालों से फतेहाबाद शहर अपने नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग की बाट जोह रहा है लेकिन इतने साल बीतने के बावजूद नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग अभी तक कागजों पर ही ढंग से नहीं उतर पाई है। हालात तब हैं जब प्रदेश के दो-दो मुख्यमंत्री अलग-अलग समय पर इसके लिए सार्वजनिक घोषणा कर चुके हैं। ताजा हालात ये हैं कि अब स्वास्थ्य विभाग इसके लिए कुछ और जमीन अधिग्रहण करवाना चाह रहा है ताकि आगे जाकर प्रदेश सरकार के मेडिकल कालेज के वादे को पूरा करने की दिशा में भी आगे बढ़ सके।
विज्ञापन

कागजों में ही हुआ सौ से दो सौ बिस्तर का, अब तीन सौ का करने के लिए दोबारा मांगी रिपोर्ट
दस साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने फतेहाबाद में सौ बिस्तर के अस्पताल की नई बिल्डिंग बनाने का ऐलान किया था। बीजेपी सरकार आने के बाद वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल की नई बिल्डिंग का ऐलान कर दिया था और इसे सौ बिस्तर से बढ़ाकर दो सौ बिस्तर का करने का भी वादा किया था। ये दो सौ बिस्तर का अस्पताल बीजेपी सरकार के पहले कार्यकाल में नहीं बन सका। पिछले साल दिसंबर में स्वास्थ्य विभाग ने दो सौ बिस्तर के अस्पताल की ड्राइंग पास की तो अब इसमें नया अडंगा लगता नजर आ रहा है। सरकार इसे अब तीन सौ बिस्तर के अस्पताल में तब्दील करना चाहती है जिसके लिए दोबारा से ड्राइंग व एस्टिमेट मांगा गया है। खुद सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

पांच एकड़ जमीन की और पड़ेगी जरूरत, मेडिकल कालेज के लिए भी पर्याप्त रहेगी जमीन
स्वास्थ्य विभाग ने दो सौ बिस्तर के अस्पताल की नई बिल्डिंग के लिए पहले सेक्टर 9 में जगह फाइनल की गई थी। इसके लिए बकायदा नई बिल्डिंग की ड्राइंग व एस्टिमेट तक विभाग के मुख्यालय भिजवा दिया था। सूत्रों की मानें तो अस्पताल की नई बिल्डिंग की ड्राइंग स्वीकृत भी कर दी गई। वहीं अब सरकार की घोषणा के अनुसार प्रत्येक जिले में मेडिकल कालेज खोले जाने की योजना है ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अब इस अस्पताल को दो सौ से बढ़ाकर तीन सौ बिस्तर का करना चाहता है ताकि मेडिकल कॉलेज के लिए भी जगह पर्याप्त रहे। इसके लिए हुडा से पांच एकड़ जगह की और मांग की गई है। हुडा स्वास्थ्य विभाग की इस मांग पर विचार कर रहा है और जल्द ही विभाग को पांच एकड़ जगह और अलाट की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग अब तीन सौ बिस्तर की होगी। इसके लिए पांच एकड़ अतिरिक्त जगह की जरूरत बताई गई थी जिसके लिए हुडा को प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही जमीन मिल जाएगी और इसके बाद अस्पताल की तीन सौ बिस्तर की बिल्डिंग बनाई जाएगी। इससे मेडिकल कालेज की संभावना भी बन सकती है।’ -डॉ. मनीष बंसल, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed