फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Annual Sports Festival at GGSSS Mohammadpur Rohi

ग्रामीण खेल ग्रामीण जनजीवन का खास हिस्सा : भगवान दत्त

Tue, 13 Feb 2024 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 13 Feb 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Annual Sports Festival at GGSSS Mohammadpur Rohi
फतेहाबाद के एमपी रोही स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते प्राचार्य
फतेहाबाद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदपुर रोही में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन धूमधाम व उत्साह के साथ किया गया। प्राचार्य भगवान दत्त ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस उत्सव का उद्देश्य जहां छात्राओं में खेलों के प्रति रूचि जगाना, स्वास्थ्य का ध्यान रखना, आत्मविश्वास पैदा करना व नई ऊर्जा का संचार करना था वहीं हमारे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना है, ग्रामीण खेल ग्रामीण जनजीवन का खास हिस्सा है।
विज्ञापन

वार्षिक खेल उत्सव के दौरान छात्राओं ने दौड़, नींबू दौड़, लंबी कूद, थ्री लेग रेस तथा रस्साकसी में उत्साह के साथ भाग लिया और खेलों का भरपूर आनंद उठाया। यह उत्सव रूचिकर तब बना जब स्कूल स्टाफ ने इनमें भाग लिया। खासकर रस्साकसी के मुकाबले मनोरंजन से भरपूर रहे। यही नहीं, इस खेल उत्सव में ग्रामीण महिलाओं ने भी बढ़चढ़ लिया तथा गांव के गणमान्य व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया गया। छात्राओं की माताओं ने मटका दौड़, नींबू दौड़, पैदल चाल तथा रस्साकसी में भाग लेकर उत्सव को ओर भी रोचक बना दिया। रस्साकसी और मटका दौड़ ने जो प्रतिभागियों और दर्शकों में जो जोश भरा, वह अविस्मरणीय बन गया। प्राचार्य ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस खेल उत्सव के दौरान करीब साढ़े तीन सौ छात्राएं, उनके अभिभावक, सरपंच रामेश्वर दास, एसएमसी प्रधान कालूराम के अलावा गांव के पंच, एमएससी सदस्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय प्राथमिक पाठशाला के स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed