फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Annu Nain, daughter of village Kanhadi, became a scientific officer at the Nuclear Research Center in Hyderabad.

Fatehabad News: गांव कन्हड़ी की बेटी अन्नू नैन हैदराबाद के परमाणु रिसर्च केंद्र में बनीं साइंटिफिक ऑफिसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Annu Nain, daughter of village Kanhadi, became a scientific officer at the Nuclear Research Center in Hyderabad.
समैन (फतेहाबाद)। गांव कन्हड़ी की बेटी अन्नू नैन ने शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीयस्तर पर अपने गांव का नाम रोशन किया है। अन्नू नैन ने प्रतिभा के बल पर हैदराबाद के बाबा परमाणु शोध केंद्र में साइंटिफिक ऑफिसर पद प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। इससे पहले, अन्नू नैन गुजरात में मारुति कंपनी में बड़े पद पर कार्यरत थीं। अन्नू नैन का 12 जुलाई 2022 को हैदराबाद के बाबा परमाणु शोध केंद्र में चयन हुआ था।
विज्ञापन

अन्नू नैन को ट्रेनिंग के दौरान अपने बैच के वैज्ञानिकों में प्रथम हासिल हुआ है। इसके लिए अन्नू को परमाणु रिसर्च सेंटर की तरफ से होमी भाभा अवार्ड भी दिया गया। अन्नू नैन ने अपनी एक साल की ट्रेनिंग पूरी करके साइंटिफिक ऑफिसर का पदभार ग्रहण किया है। उनकी इस उपलब्धि पर गांव कन्हड़ी के लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है।
विज्ञापन


अन्नू के पिता रामनिवास, भाई रमन नैन, चाचा बलिंद्र नैन, नरेश व सतीश ने बताया कि अन्नू शुरू से पढ़ाई में होनहार विद्यार्थी रही है। अन्नू ने अपनी बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई गांव के आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की है। 12वीं की परीक्षा में अन्नू को जिला फतेहाबाद में प्रथम स्थान मिला था। इसके बाद, अन्नू ने जयपुर के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से साढ़े पांच साल केमिकल इंजीनियरिंग से आईआईटी की। अन्नू की बहन ग्रेपलिंग में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड जीत चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed