फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Announcement made three times, no one reached, so the no-confidence motion against the chairperson of Bhattu Kalan block committee was dropped, the chair was saved

Fatehabad News: तीन बार उद्घोषणा, नहीं पहुंचा कोई तो भट्टू कलां ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा, कुर्सी बची

Wed, 01 Jan 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 01 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Announcement made three times, no one reached, so the no-confidence motion against the chairperson of Bhattu Kalan block committee was dropped, the chair was saved
अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद अपने परिवार के साथ भट्टू कलां ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन ज्यो
फतेहाबाद। जिले के भट्टू कलां ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन ज्योति लूणा के खिलाफ मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार गिर गया। अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले ही लघु सचिवालय में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


दो बार मीटिंग रद्द होने के बाद मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर फतेहाबाद के लघु सचिवालय के सभागार में एडीसी राहुल मोदी की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में चेयरपर्सन ज्योति लूणा के अलावा कोई भी सदस्य नहीं पहुंचा। तीन बार अनाउंसमेंट के बाद भी कोई सदस्य जब मीटिंग में नहीं आया तो अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे तक मीटिंग में कोई सदस्य नहीं आने से अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चुनाव नहीं हो पाया। मीटिंग खत्म होने के बाद चेयरपर्सन ज्योति लूणा ने भावुक होते हुए इसे सच्चाई की जीत बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि वाइस चेयरमैन उन्हें दबाकर काम करना चाहते थे, लेकिन अब वे दबकर काम नहीं करेंगी। अविश्वास प्रस्ताव की मांग करने वाले किसी भी सदस्य से विरोध स्वरूप बर्ताव नहीं होगा, सबके काम होंगे, वाइस चेयरमैन उनसे पावर लेकर अपने पास रखना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हाईकोर्ट में लगाई थी याचिका

चेयरपर्सन ज्योति की मार्फत हाईकोर्ट में याचिका की अपील डालने वाले वकील रमन कस्वां ने बताया कि दो बार पहले मीटिंग बुलाई गई थी, लेकिन वो रद्द हो गई थी। ऐसे में अब तीसरी मीटिंग आयोजित होनी ही थी, भले ही कोई सदस्य आए या ना आए। ज्योति लूणा समय से मीटिंग में पहुंच गई थी, लेकिन उनके अलावा कोई भी सदस्य नहीं पहुंचा। इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव खारिज कर दिया गया।

---------

8 नवबंर को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वाइस चेयरमैन ने एडीसी को सौंपा था ज्ञापन

- भट्टू कलां ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन ज्योति लूणा के खिलाफ 8 नवंबर को भट्टू कलां ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन बंसीलाल के नेतृत्व में ब्लॉक समिति सदस्य एडीसी से मिले थे और अविश्वास प्रस्ताव की मीटिंग बुलाने के लिए मांग उठाई थी। जिसके बाद 18 नवंबर को मीटिंग का दिन तय कर दिया गया था, लेकिन एडीसी के छुट्टी पर चले जाने से मीटिंग नहीं हो पाई थी। इसके बाद 4 दिसंबर को फिर मीटिंग का दिन तय किया गया, उस दिन भी एडीसी चंडीगढ़ मीटिंग में चले गए तो अविश्वास प्रस्ताव की मीटिंग नहीं हो पाई थी। उसके बाद से नई तारीख घोषित नहीं हुई थी। जिसके बाद चेयरपर्सन ज्योति लूना के वकील ने हाईकोर्ट में अविश्वास प्रस्ताव की तारीख के लिए अपील डाल दी थी, जिसके बाद 31 दिसंबर को मीटिंग के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई थी।

--------

कोरम पूरा होने की नहीं थी कोई शर्त

- भट्टू कलां ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन ज्योति लूना के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मंगलवार को कोरम पूरा करने की कोई शर्त नहीं थी। मीटिंग को हर हालत में पूरा किया जाना था। भले ही मीटिंग में जितने भी सदस्य आए। अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी थी, लेकिन कोई भी सदस्य न पहुंचने के बाद अविश्वास प्रस्ताव खारिज कर दिया गया।


---------

जल्द मीटिंग बुलाकर करवाएंगे विकास कार्य

- चेयरपर्सन ज्योति लूना ने बताया कि आचार संहिता से पहले मीटिंग हुई थी, उसके बाद अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सत्र शुरू हो गया। अब जल्द ही मीटिंग बुलाकर विकास कार्य करवाए जाएंगे। भट्टू कलां का जो विकास रुका हुआ था, उसे गति देने का काम किया जाएगा।

अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद अपने परिवार के साथ भट्टू कलां ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन ज्यो

अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद अपने परिवार के साथ भट्टू कलां ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन ज्यो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed