फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Anil Kumar Bar Assoc. Secretary and Vinay Bansal elected Vice President

Fatehabad News: अनिल कुमार बार एसोसिएशन के सचिव व विनय बंसल उपप्रधान निर्वाचित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Anil Kumar Bar Assoc. Secretary and Vinay Bansal elected Vice President
रतिया बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सचिव अनिल कुमार व उपप्रधान विनय बंसल को नियुक्ति पत्र देते बा? - फोटो : Fatehabad
अनिल कुमार बार एसो. के सचिव व विनय बंसल उपप्रधान निर्वाचित
विज्ञापन

रतिया। बार एसोसिएशन रतिया के चुनावों के दौरान विनय बंसल को उपप्रधान, अनिल श्योराण को सचिव, दीपक नायक को कोषाध्यक्ष व राहुल कुमार को सर्वसम्मति से सहसचिव चुन लिया गया है। अब बार एसोसिएशन रतिया में केवल प्रधान पद के लिए ही चुनाव होगा। प्रधान पद पर देवेंद्र ग्रोवर और वेद कंबोज में आमने-सामने का सीधा मुकाबला होगा।

जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी अमरदीप कामरा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। प्रधान पद के लिए देवेंद्र ग्रोवर और वेद कंबोज सहित दो उम्मीदवारों का नामांकन आया था। उपप्रधान के लिए विनय बंसल, सचिव अनिल कुमार, वित्त सचिव के लिए दीपक नायक तथा सहायक सचिव के लिए राहुल कुमार सहित चारों पदाधिकारियों का एक-एक नामांकन आया था। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल और नामांकन वापसी के बाद चारों पदाधिकारियों का एक-एक नामांकन होने के चलते चारों पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। चुनाव कमेटी द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र भी दिए गए हैं। प्रधान पद के लिए देवेंद्र ग्रोवर और वेद कंबोज सहित दो उम्मीदवारों के नामांकन होने के चलते अब 16 दिसंबर को 267 अधिवक्ता मतदान करेंगे। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और मतदान पूर्ण होने के तुरंत बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इस मौके पर उप चुनाव अधिकारी संदीप सिंह महरोक , वकील सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी निशांत जिंदल व दीपेंद्र सिंह बराड़ भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed