{"_id":"66a7e22fd4e9ad135807b474","slug":"anger-over-not-canceling-suspension-of-dipro-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-120190-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डीआईपीआरओ का निलंबन रद्द नहीं करने पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डीआईपीआरओ का निलंबन रद्द नहीं करने पर रोष
विज्ञापन
विधायक लक्ष्मण नापा को ज्ञापन सौंपते गुर्जर समाज के लोग।
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली के दौरान हुड्डा सरकार में किए गए विकास कार्यों की सूची पढ़ने के मामले में निलंबित किए गए डीआईपीआरओ आत्माराम कसाना के समर्थन में गुर्जर समाज के विभिन्न संगठनों ने जिला प्रशासन, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा व भाजपा के पदाधिकारियों को ज्ञापन सौंपे। इस दौरान संगठनों के प्रतिनिधियों ने डीआईपीआरओ का निलंबन रद्द करने की मांग की। सभी ने सकारात्मक आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की रैली में पुराने विकास कार्यों का जिक्र किए जाने के बाद भाजपा की काफी फजीहत हुई थी। इसके बाद उसी दिन शाम को डीआईपीआरओ आत्माराम कसाना के निलंबन आदेश जारी कर दिए गए थे। वहीं, शनिवार को डीसी राहुल नरवाल का भी फतेहाबाद से चरखी दादरी तबादला कर दिया गया। उनके स्थान पर चरखी दादरी से मनदीप कौर को फतेहाबाद डीसी भेजा गया है। हालांकि, अभी तक राहुल नरवाल रिलीव नहीं हुए हैं। वह सोमवार को चंडीगढ़ गए हुए थे। अब मंगलवार को उनके रिलीव होने की संभावना है।
इस दौरान गुर्जर जागरूक मंच से संदीप पखाला, डॉ. सुमित गुर्जर प्रधान, कृष्ण गुर्जर, राष्ट्रीय गुर्जर समाज संगठन से उपप्रधान सुभाष चावड़ा, गुर्जर कल्याण सभा से नरेश गुर्जर, बजरंग सेना से सुरेश गुर्जर, सज्जन कुमार, सरदार पटेल सेवा समिति हांसी से प्रधान लीलाराम गुर्जर, चानन सिंह अध्यक्ष, रविंद्र गुड्डू फौजी आदि ने बताया कि आत्माराम कसाना ईमानदार और साफ छवि के इंसान हैं, उन्हें गलत तरीके से निलंबित किया गया है। उन्हें तुरंत प्रभाव से बहाल करते हुए उन्हें उनके कार्यालय फतेहाबाद में सम्मान के साथ ड्यूटी ज्वाइन करवाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर उन्हें तुरंत बहाल करते हुए ड्यूटी कार्यालय फतेहाबाद नहीं बुलाया जाता है, तो गुर्जर समाज के अन्य संगठन मिलकर अगली बैठक कर सरकार का विरोध प्रदेशभर में करेंगे। रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि वह इस मसले पर मुख्यमंत्री से बात करेंगे तथा जल्द ही समाधान निकालेंगे। इस मौके पर गांव खैराती खेड़ा से सरपंच भानाराम गुर्जर, पूर्व सरपंच राजेश गुर्जर, प्रधान बिट्टू कसाना, मुकेश कसाना, नारायण सिंह गुर्जर, जय भगवान गुर्जर, किशोरी लाल, विक्रम कसाना सहित कई लोग उपस्थित रहे।