फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Anger over laying of pipeline, sloganeering

Fatehabad News: पाइपलाइन डालने पर रोष, की नारेबाजी

Mon, 11 Aug 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 11 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Anger over laying of pipeline, sloganeering
रतिया में बीड़ीपीओ कार्यालय में धरने में नारेबाजी करते हुए किसान यूनियन के सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतिया। गांव खाई में ग्राम पंचायत की ओर से दूषित पानी की निकासी के लिए डाली गई पाइपलाइन के विरोध में सोमवार को पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बीडीपीओ कार्यालय में धरना दिया। आरोप लगाया कि जलभराव से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। इस दौरान सरकार और ग्राम पंचायत के खिलाफ नारेबाजी की गई।
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी हनीश कुमार ने धरनास्थल पहुंचकर किसानों को आश्वासन दिया कि शुक्रवार से निकासी नाले का काम शुरू करवा दिया जाएगा। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व समिति के जिला प्रधान ओमप्रकाश ने किया। धरने में मुख्य वक्ता के तौर पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनदीप सिंह ने भाग लिया।इस अवसर पर सुखदीप रंधावा, गग्गी चहल, नाहर सिंह, छिंदा तामसपुरा, हाकम सिंह, प्रगट खोखर, प्रेम खोखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनदीप सिंह ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत ने जानबूझकर किसान के खेत की तरफ गंदे पानी की निकासी की पाइपलाइन डाली थी। जब बरसात होती है और दूषित पानी नाले में भर जाता है तो पाइपलाइन टूटने से किसान के खेतों की तरफ पानी भर जाता है। इससे किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। शुक्रवार को काम शुरू नहीं किया गया तो सोमवार को बीडीपीओ कार्यालय में धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed