फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Anger expressed over Garg's comment, demand raised for filing a case.

Fatehabad News: गर्ग की टिप्पणी पर जताया रोष केस दर्ज करने की उठाई मांग

Fri, 03 Oct 2025 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 03 Oct 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Anger expressed over Garg's comment, demand raised for filing a case.
फतेहाबाद में एसडीएम को ​शिकायत देते व्यापारी।स्रोत : नगर परिषद
फतेहाबाद। बाजार बंद के दौरान अधिकारियों पर टिप्पणी के लिए व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शुक्रवार को नगर परिषद के कर्मचारियों ने गर्ग के खिलाफ डीसी के नाम एसडीएम राजेश कुमार को शिकायत दी है और मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने कहा कि अगर मामला दर्ज नहीं किया गया जाता है तो आंदोलन किया जाएगा। टोहाना में भी इसको लेकर विवाद हो चुका है।
विज्ञापन


एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में नगर परिषद कर्मचारी यूनियन के सत्यवान, राजाराम, भूराराम ने कहा कि नगर परिषद प्रशासन की तरफ से सफाई के साथ-साथ अतिक्रमण भी हटवाया जा रहा है। त्योहार को देखते हुए फिलहाल अभियान बंद है। वीरवार को शहर में बाजार बंद रखा गया था। गर्ग ने नगर परिषद के अधिकारियों को भ्रष्ट कहा और अपशब्द बोले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed