{"_id":"65a56a150cb3a1ead705b034","slug":"anganwadi-centers-will-remain-open-primary-schools-closed-classes-from-classes-6th-to-12th-will-not-be-able-to-be-held-before-10-am-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-11391-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे, प्राइमरी स्कूल बंद, कक्षा छठी से बारहवीं में सुबह 10 बजे से पहले नहीं लगा सकेंगे कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे, प्राइमरी स्कूल बंद, कक्षा छठी से बारहवीं में सुबह 10 बजे से पहले नहीं लगा सकेंगे कक्षाएं
विज्ञापन
फतेहाबाद का पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
फतेहाबाद। बढ़ती ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने कक्षा तीसरी तक की 20 जनवरी तक छुट्टियां की थी लेकिन उपायुक्त ने कक्षा पांचवीं तक की छुट्टियां कर दी है। प्राइमरी स्कूल अब 21 जनवरी को खुलेंगे। इसके अलावा कक्षा छठी से बारहवीं तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से चार बजे तक लगेंगी। हालांकि नौनिहालों की छुट्टी नहीं की गई है। आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे।
आंगनबाड़ी केंद्रों में 8 जनवरी तक छुट्टियां थी लेकिन इन्हें आगे नहीं बढ़ाया गया। आंगनबाड़ी वर्करों को उम्मीद थी कि 15 के बाद छुट्टियां घोषित हो सकती हैं। लेकिन आंगनबाड़ी केंद्र खुल रहे। हालांकि इन केंद्रों में बच्चों के आने की संख्या न के बराबर है। अधिकारी खुद मान रहे हैं कि केंद्र में कम बच्चे आ रहे हैं और एक दिन आने के बाद दूसरे दिन बीमार हो रहे हैं।
10 बजे से पहले नहीं लगा सकते कक्षाएं
शिक्षा विभाग ने सोमवार को जारी किए पत्र में बताया है कि कक्षा पहली से तीसरी में 20 जनवरी तक अवकाश रहेगा। लेकिन कक्षा चौथी से पांचवीं को लेकर उपायुक्त फैसला लेंगे। ठंड को देखते हुए उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने 20 जनवरी तक इन कक्षाओं की छुट्टियां घोषित कर दी। इसके अलावा स्कूल अन्य कक्षाओं को सुबह 10 बजे के बाद ही लगा सकेंगे।
विज्ञापन
स्कूलों में आएगा शैक्षणिक स्टाफ :
शिक्षा विभाग ने पत्र के द्वारा ये भी स्पष्ट किया है कि स्कूलों में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ को आना होगा। यानि की प्राइमरी स्कूलों के स्टाफ के लिए स्कूल मंगलवार से खुल जाएंगे।
ये है जिले के सरकारी स्कूलों की स्थिति
सीनियर सेकेंडरी स्कूल - 111
विद्यार्थियों की संख्या - 43400
हाई स्कूल - 36
विद्यार्थियों की संख्या - 4979
मिडिल स्कूल - 77
विद्यार्थियों की संख्या - 4160
प्राइमरी स्कूल - 386
विद्यार्थियों की संख्या - 31132
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जिला फतेहाबाद के अधीन सभी सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों में कक्षा चौथी व पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए भी 20 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी पत्र में निर्देश दिए है कि सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ के लिए 16 जनवरी से पहले की भांति विद्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। सभी विद्यालयों का समय सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक होगा।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी