{"_id":"6939afedc8faada93f067665","slug":"an-out-of-control-car-crashes-into-a-tree-near-lahariya-injuring-the-driver-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-145089-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लहरिया के पास पेड़ से टकराई बेकाबू कार, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लहरिया के पास पेड़ से टकराई बेकाबू कार, चालक घायल
Wed, 10 Dec 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
लहरिया गांव के पास क्षतिग्रस्त कार। संवाद
भूना। लहरिया गांव के पास बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और कई पलटियां खाते हुए पास स्थित जलघर की पाइपलाइन से जा भिड़ी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और गामड़ा (हिसार) निवासी चालक 22 वर्षीय अंकित कुमार निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और सूचना देकर एंबुलेंस बुलवाई। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को सीएचसी भूना लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि चालक नींद की झपकी आने से या अन्य किसी अन्य वजह से बेकाबू हुई होगी। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई पुख्ता कारण सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि घायल युवक को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जैसे ही चालक के बयान दर्ज किए जा सकेंगे, हादसे के वास्तविक कारण का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।