{"_id":"64135b7093934d5994032cf4","slug":"an-invoice-of-rs-22500-was-deducted-for-bursting-firecrackers-with-bullets-fatehabad-news-c-21-1-81219-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बुलेट से पटाखे बजाने पर कटा 22,500 रुपये का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बुलेट से पटाखे बजाने पर कटा 22,500 रुपये का चालान
Thu, 16 Mar 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
वाहन के कागजात जांचते पुलिसकर्मी।
कुलां। एक बुलेट बाइक के चालक को पटाखे बजाने पर पुलिस ने 22500 रुपये का चालान काट दिया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई करते हुए बुलेट के दस्तावेज भी मांगे गए, लेकिन कुछ दस्तावेज पूरे न होने पर और बुलेट द्वारा पटाखे बजाने पर यह चालान काटा गया।
कुलां चौकी प्रभारी कंवर सिंह ने बताया कि जो भी यातायात नियमों का उल्लंघन करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। अपने वाहन को रोड पर नियम के अनुसार ही चलाएं तथा दस्तावेज पूरे रखें। जिलेभर में चलाए गए सीलिंग प्लान के तहत कुलां चौकी पुलिस ने भी वीरवार को विशेष अभियान चलाकर कुलां चौक पर नाकेबंदी करके वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान बाहर से आने वाले हर वाहन की गहनता से जांच पड़ताल करते हुए संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई अथवा उनका रिकॉर्ड भी मेनटेन किया गया। पुलिस ने इस दौरान 14 वाहन चालकों के चालान किए।