फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   An elderly man from Fatehabad city found infected with swine flu, undergoing treatment in Hisar.

Fatehabad News: फतेहाबाद शहर का बुजुर्ग मिला स्वाइन फ्लू संक्रमित, हिसार में उपचाराधीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
An elderly man from Fatehabad city found infected with swine flu, undergoing treatment in Hisar.
फतेहाबाद। जिले में स्वाइन फ्लू का एक और केस सामने आया है। इसी के साथ केस बढ़कर तीन हो गए हैं। शुक्रवार को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल फतेहाबाद शहर निवासी 50 वर्षीय बुजुर्ग स्वाइन फ्लू संक्रमित मिले हैं। बुजुर्ग को बीमार होने पर हिसार में दाखिल करवाया गया था। यहां पर सैंपल लिए गए तो जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इसके अलावा ओपीडी में आए पांच संदिग्धों के भी सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

हिसार से रिपोर्ट फतेहाबाद सिविल सर्जन कार्यालय को भेजकर सूचना दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्ग के परिवार और आसपास के क्षेत्र में सर्वे करवाने के लिए टीमें गठित कर दी है। वहीं, एक दिन पहले संक्रमित मिले रतिया निवासी मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद परिजनों ने चंडीगढ़ में ही रखा हुआ है। इसके अलावा जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी में आए पांच आशंकितों के भी सैंपल लिए गए हैं। सैंपल जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। एक दिन पहले रतिया क्षेत्र के बुजुर्ग में स्वाइन फ्लू मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आसपास के 30 घरों में जांच की।
विज्ञापन

जिले में स्वाइन फ्लू के ये केस आ चुके सामने

वर्ष केस मिले

2015-16 : 8
2016-17 : 0
2017-18 : 27
2018-19 : 59
2019-20 : 2

2020-21 : 2

2021-22 : 0
2022-23 : 3
2023-24 : 3

कोट

फतेहाबाद शहर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति में स्वाइन फ्लू का लक्षण मिला है। यह मरीज हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल है। फिलहाल वहीं इलाज जारी है। टीमें परिवार और आसपास के घरों का सर्वे करेंगी। अगर लक्षण मिलेंगे तो सैंपल लेकर अग्रोहा भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed