फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Amid strike, municipal council floats door-to-door garbage lifting tender

हड़ताल के बीच नगर परिषद ने लगाया डोर टू डोर कचरा उठान का टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Amid strike, municipal council floats door-to-door garbage lifting tender
फतेहाबाद का नगर परिषद कार्यालय। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद ने वीरवार को आखिरकार डोर टू डोर कचरा उठान का टेंडर लगा दिया है। प्राइवेट एजेंसी एक साल तक घर-घर से कचरा उठाएगी और इसके बाद इसका निस्तारण भी करेगी। पिछले करीब एक साल से ये प्रोजेक्ट अटका हुआ था। वीरवार को नगर परिषद अधिकारियों ने हड़ताल के बीच डोर टू डोर कचरा उठान का टेंडर लगा दिया। टेंडर अब 17 नवंबर को खोला जाएगा। एजेंसी 16 नवंबर तक टेंडर लेने के लिए आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन

बता दें कि डोर टू डोर कचारा उठाने के टेंडर को लेकर नगर निकाय ने 2 करोड़ 33 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी थी। इसके बाद से टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू की थी लेकिन अफसरों की टेबल पर ही फाइल घूमती रही। अब जब हड़ताल हुई है और पिछले 9 दिनों से घर-घर से कचरा उठान नहीं हो रहा है तो अफसरों की नींद खुली है। अगर पहले टेंडर लगा होता तो निजी एजेंसी घर-घर से कचरा उठान करती रहती।
विज्ञापन

40 टन रोजाना निकलता है कचरा
शहर में 27 वार्ड हैं और करीब 27 हजार घर है। नगर परिषद की रिपोर्ट के मुताबिक रोजाना 40 टन कचरा निकलता है। नगर परिषद ने डोर टू डोर कचरा उठान के लिए 13 टाटा एस गाड़ियां लगा रखी है जबकि नगर परिषद के 27 वार्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचरा उठाने के लिए एजेंसी की ही होंगी गाड़ियां
शहर के 27 वार्डों से घर-घर से कचरा उठाने के लिए एजेंसी को ही अपनी गाड़ियां लगानी होंगी। नगर परिषद के पास 13 गाड़ियां हैं, जिसे निजी एजेंसी को अनुबंध पर दी जा सकती है। इसके अलावा अन्य गाड़ियों की व्यवस्था एजेंसी को ही करनी होगी। शहर की सीमा बढ़ने के चलते नगर परिषद ने हाउस की बैठक में 13 गाड़ियां खरीदने का प्रस्ताव भी पास किया था लेकिन डोर टू डोर प्रोजेक्ट के चलते इसे रद्द कर दिया गया था।
ये है शहर की स्थिति
रोजाना निकल रहा कचरा : 40 टन
शहर में वार्डो की संख्या : 27
शहर में घरों की संख्या : 27500
सफाई कर्मचारी :170
कोट
नगर परिषद की तरफ से डोर टू डोर कचरा उठान का टेंडर लगा दिया गया है। प्रक्रिया के तहत टेंडर खोला जाएगा। एजेंसी ही घर-घर से कचरा उठान का काम करेगी।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed