{"_id":"64305eeb38088d11c30b82f0","slug":"amazing-of-ppp-lal-is-earning-more-than-his-father-fatehabad-news-c-21-1-100675-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पीपीपी का कमाल, पिता से अधिक कमा रहा लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पीपीपी का कमाल, पिता से अधिक कमा रहा लाल
विज्ञापन
अपनी मां के साथ पांच साल का बच्चा नैतिक।
फतेहाबाद। परिवार पहचान पत्र में आ रही त्रुटियों से जनता काफी परेशान है। फतेहाबाद में तो एक पांच साल के बच्चे की परिवार पहचान पत्र में सालाना आय ढाई लाख रुपये दर्शा दी गई, जिसको देखकर सब हैरान हैं। आय अधिक दिखाए जाने के कारण अब इस परिवार का राशन कार्ड भी कट गया है।
परिवार के लोग प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा-लगाकर परेशान हो गए हैं, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर अब थक हारकर इस परिवार ने सीएम विंडो में गुहार लगाई है। मजे की बात यह भी है कि परिवार पहचान पत्र में पिता की आय बेटे से कम दिखाई गई है। जहां बेटे की ढाई लाख रुपये सालाना कमाई दर्शाई गई है, वहीं उसके पिता की एक लाख रुपये तक ही कमाई दिखाई गई है। खजांची मोहल्ला निवासी दीपक ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से अपने पिता से अलग होकर अपने परिवार सहित किराए के मकान में रह रहा है। उसके पास न कोई प्लाॅट है, न कोई मकान और न ही उसके नाम कोई बिजली का मीटर है। उसके परिवार पहचान पत्र में उसके पांच साल के बेटे नैतिक की वार्षिक आय ढाई लाख रुपये दिखाई गई है जोकि गलत है। यही नहीं, उसके पिता के नाम के बिजली बिल को भी उसके पांच साल के लड़के नैतिक के नाम पर दिखाते हुए उसके राशन कार्ड को काट दिया गया है।
दीपक ने बताया कि राशन कार्ड कटने से वह सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहा। परिवार पहचान पत्र में उसके पांच साल के बेटे की दिखाई गई वार्षिक इनकम हटवाने के लिए सीएससी सेंटरों के चक्कर काट रहा है वहीं पांच साल के बेटे के नाम से दिखाए गए बिजली बिल को हटवाने के लिए बिजली निगम कार्यालयों में भटकने को मजबूर है लेकिन कहीं उसे राहत नहीं मिल रही। आखिरकार अब उसने सीएम विंडो में शिकायत देकर मुख्यमंत्री से उसके परिवार पहचान पत्र को सही करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पीपीपी के अनुसार, पिता से ज्यादा पांच साल का बेटा कर रहा कमाई
दीपक ने बताया कि अभी तक तो उसका बेटा स्कूल जाने लगा है, वह ढाई लाख रुपये कैसे कमा सकता है। आय वेरिफिकेशन में हुई त्रुटि के कारण उसका राशन कार्ड कट गया और उसे सरकारी रेट पर राशन मिलना भी बंद हो गया है। उसने बताया कि परिवार पहचान पत्र में उसकी सालाना आय 80 हजार से एक लाख रुपये दर्शाई गई है, जबकि उसके बेटे की सालाना आय 1 लाख 80 हजार से ढाई लाख रुपये तक दर्शा दी गई।
कोट
इस मामले में कुछ तकनीकी खामी आई है। मैंने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। परिवार पहचान पत्र को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
-अजय चोपड़ा, एडीसी, फतेहाबाद