फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Amar ujala memritorious honor ceremony today

अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह आज, जिले के टॉपर्स को सम्मानित करेंगे डीसी

Mon, 21 Sep 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala memritorious honor ceremony today
सामाजिक सरोकारों की श्रृंखला में अमर उजाला की ओर से पिछले सालों की भांति इस साल भी मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। इस बार ये समारोह कोरोना के चलते जिला लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय के सभागार में 22 सितंबर को दोपहर एक बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोरोना के चलते इस बार इस कार्यक्रम में भी सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा। समारोह में शिरकत करने वाले सभी बच्चों को सैनिटाइजेशन के बाद ही सभागार में आने दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल रहे मेधावी विद्यार्थियों को डीसी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ अपने हाथों से सम्मानित करेंगे और बच्चों के साथ सीधा संवाद कर उन्हें उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए मार्गदर्शन देंगे। इस बार ये सम्मान पाने वाले बच्चों में दसवीं के टॉपर बच्चे गाजूवाला सरकारी स्कूल की अंकिता, भिरडाना सिटी पब्लिक स्कूल की मुस्कान, टैगोर मॉडल स्कूल की सिमरन, जिले में दूसरे स्थान पर रहे गाजूवाला स्कूल के रोहित, सरस्वती सीसे स्कूल ढांड की नेहा, जल्लोपुर आरोही स्कूल की हर्षदीप कौर, टैगोर मॉडल स्कूल की गुनगुन, ज्योति पब्लिक स्कूल लाहली की रितिका एवं बारहवीं में टॉपर्स बच्चों में शामिल संयम भ्याना शारदा पब्लिक स्कूल से, सिमरन भूना के न्यू सनराइज स्कूल से एवं शारदा पब्लिक स्कूल से भारत कुमार सम्मानित होने वाले बच्चों में शुमार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed