{"_id":"689e217c944e3af4f90a02e9","slug":"allegations-of-rigging-in-road-construction-mla-sent-complaint-to-cm-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-138641-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सड़क के निर्माण में धांधली के आरोप विधायक ने सीएम को भेजी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सड़क के निर्माण में धांधली के आरोप विधायक ने सीएम को भेजी शिकायत
Thu, 14 Aug 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
गांव दैयड़ में टूटी नव निर्मित सडक़स्त्रोत सोशल मीडिया
भट्टूकलां। कांग्रेस विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने भट्टू क्षेत्र के गांव दैयड़ में बन रही सड़कों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच की मांग की है। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए वीडियो और शिकायत के आधार पर मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री और जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाई की अपील की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जिला परिषद द्वारा बनवाई जा रही इन सड़कों में निम्न गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया गया है। जिन दो सड़कों का जिक्र किया गया है, उनमें पहली गांव रामसरा से जोगीवाला वाया दैयड़ (लागत करीब 2.56 करोड़) और दूसरी चाहरवाला से महराणा वाया दैयड़ (लागत करीब 2.25 करोड़) है।
विधायक दौलतपुरिया ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। उनका कहना है कि जहां निर्माण से पहले रोड़ी बिछाई जानी चाहिए थी, वहां सीधे मिट्टी पर डामर बिछा दी गई। इसके अलावा, सड़क किनारे सपोर्ट के लिए ईंटों की अंजिग भी नहीं बनाई गई। सड़क की चौड़ाई 18 फीट होनी थी, लेकिन मौके पर सिर्फ 12 फीट पाई गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रोड़ी की भराई भी पर्याप्त मात्रा में नहीं की गई और डामर की परत इतनी कमजोर है कि हाथ से दबाने पर ही टूट रही है। विधायक ने मुख्यमंत्री सैनी को इस सड़क की जांच करने की शिकायत के साथ वीडियो क्लिप भी भेजी है। इसमें सड़क हाथ का मामूली सा जोर लगाते ही से टूटती नजर आ रही है। इसकी गुणवत्ता का पूरी नहीं है।