{"_id":"69cffd397a8bd87b1805d568","slug":"allegations-of-irregularities-in-the-registry-noc-process-vice-chairman-sought-information-through-rti-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-151366-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रजिस्ट्री एनओसी प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप, वाइस चेयरमैन आरटीआई से मांगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रजिस्ट्री एनओसी प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप, वाइस चेयरमैन आरटीआई से मांगी जानकारी
Fri, 03 Apr 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
रतिया। रजिस्ट्रियों और नगर पालिका की एनडीसी प्रक्रिया को लेकर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन व पूर्व पार्षद कुलवंत सैनी ने जन सूचना अधिकार के तहत रतिया तहसीलदार से विस्तृत जानकारी मांगी है।
उन्होंने 1 जून 2024 से 31 मार्च 2026 तक जारी एनडीसी की प्रतियां, रजिस्ट्रियों के साथ लगे नक्शे और प्लॉट से संबंधित फोटो सहित रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने की मांग की है। कुलवंत सैनी का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि रतिया क्षेत्र में रजिस्ट्रियों के दौरान नियमों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ही मकान की दो-दो और तीन-तीन एनओसी जारी की जा रही हैं, जबकि जरूरतमंद लोगों को एनओसी नहीं मिल रही। इससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका द्वारा जारी एनडीसी में भी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया संदेह के घेरे में है। उपप्रधान सैनी ने कहा कि यदि जांच में अनियमितताएं सामने आती हैं तो वह पूरा रिकॉर्ड मुख्यमंत्री और विजिलेंस विभाग को भेजेंगे ताकि संबंधित कर्मचारियों और अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर सख्त कार्रवाई की जा सके।