फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Allegations of irregularities in the construction of drainage drain

Fatehabad News: निकासी नाले के निर्माण कार्य में लगाए अनियमितता के आरोप

Sun, 21 Sep 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 21 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in the construction of drainage drain
शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए जा रहे नाले का निरीक्षण करते हुए सर्व समाज के सदस्य । - फोटो : 1
रतिया। सर्व समाज सभा द्वारा रविवार को लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य में अनियमितताएं बरते जाने के आरोप लगाए हैं। सर्व समाज सभा के सदस्यों द्वारा शहर के बुढ़लाडा रोड पर नए बस स्टैंड के निकट नाले के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सर्व समाज के प्रधान सतपाल जिंदल तथा सदस्य भूपेंद्र सैनी ने बताया कि ठेकेदार द्वारा शहर से बरसाती पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण किया जा रहा है, उसमें कई अनियमितताएं बरती जा रही हैं। मापदंड के हिसाब से निर्माण नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि आज सर्व समाज के लोगों द्वारा निर्माण किए जा रहे नाले का निरीक्षण किया था और ठेकेदार केे कर्मचारियों को पूरी व सही सामग्री लगाने की बात कही गई है। प्रधान सतपाल जिंदल ने बताया कि विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है। जिंदल ने बताया कि अब सर्व समाज सभा समय-समय पर नाले का निरीक्षण करती रहेगी। यदि फिर ठेकेदार के कर्मचारियों ने बात नहीं मानी तो मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने शहर के दुकानदारों को भी नाले के निर्माण पर नजर रखने की अपील की है। इस अवसर पर शेर सिंह, सुनील इंदौरा, कैप्टन जगजीत सिंह, रणधीर सिंह, धीरज मोंगा, नरेंद्र ग्रोवर, गुरविंद्र सिंह, जगजीत सिंह ढिल्लों सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed