{"_id":"6a95bc6ec13380f5da06a748","slug":"allegations-of-discrimination-in-development-works-five-block-samiti-members-submit-complaint-to-bdpo-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-160272-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप, पांच ब्लॉक समिति सदस्यों ने बीडीपीओ को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप, पांच ब्लॉक समिति सदस्यों ने बीडीपीओ को दी शिकायत
Mon, 31 Aug 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
रतिया में बीडीपीओ को शिकायत देते पंचायत समिति सदस्य।
रतिया। ब्लॉक समिति के पांच सदस्यों ने विकास कार्यों में भेदभाव व बुढलाडा रोड स्थित दुकानों की बोली में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को शिकायत दी है।
सदस्यों ने दुकानों की बोली से संबंधित जानकारी मांगते हुए आरटीआई भी दायर की है। शिकायत में वार्ड 17 के मनजीत सिंह, वार्ड 16 की कमलेश रानी, वार्ड 22 के नवीन कुमार, वार्ड 6 की सर्वजीत कौर और वार्ड 5 के पूर्व चेयरमैन केवल कृष्ण ने कहा कि उनके वार्डों के कई गांवों के विकास कार्यों को प्राथमिकता सूची में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने मांग की कि इन कार्यों को सूची में शामिल किया जाए और तब तक अन्य गांवों में कार्य शुरू न किए जाएं।
सदस्यों ने 25 जून को ब्लॉक समिति की दुकानों को पट्टे पर देने के लिए हुई बोली में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया। आरटीआई के माध्यम से उन्होंने बोली की पूरी कार्यवाही, सदस्यों को सूचना देने, प्रस्ताव, विज्ञापन, मुनादी, दुकानों के आवंटन, राशि और अवधि सहित 10 बिंदुओं पर प्रमाणित जानकारी मांगी है।