फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   All the three MLAs of the district with the ruling party, credibility will be at stake in the panchayat elections

जिले के तीनों ही विधायक सत्ता पक्ष के साथ, पंचायत चुनाव में रहेगी साख दांव पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
All the three MLAs of the district with the ruling party, credibility will be at stake in the panchayat elections
लक्ष्मण नापा। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले के तीनों विधायक इस समय सत्ता पक्ष के साथ हैं। फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम व रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा भाजपा से हैं, जबकि टोहाना के विधायक देवेंद्र सिंह बबली जजपा से हैं। देवेंद्र बबली प्रदेश सरकार में विकास एवं पंचायत मंत्री हैं। ऐसे में इन तीनों ही विधायकों की साख पंचायत चुनाव में दांव पर रहेगी। हालांकि, मंत्री बबली व रतिया से भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा को निकाय चुनाव में पटखनी मिल चुकी है। सिर्फ दुड़ाराम ही फतेहाबाद में निकाय चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी को जीत दिला पाए थे।
विज्ञापन

पिछली बार के मुकाबले इस बार अलग समीकरण
दिलचस्प बात यह है कि पिछली बार के मुकाबले इस बार के पंचायत चुनाव में समीकरण अलग बने हुए हैं। पिछली बार जजपा का गठन नहीं हुआ था। इस बार भाजपा और जजपा गठबंधन के साथ सरकार में हैं। वहीं, विधायक दुड़ाराम इस समय भाजपा में हैं जबकि साल 2016 में हुए पंचायत चुनाव के दौरान वह हजकां में थे। इसी तरह टोहाना से विधायक देवेंद्र सिंह बबली भी पिछले चुनाव में राजनीतिक तौर पर बड़े ओहदेदार नहीं थे। ऐसे में इस बार का माहौल न केवल चुनौतीपूर्ण होगा बल्कि रोमांचक भी बनेगा।
विज्ञापन

इस बार इनेलो भी मजबूती से लगाएगी जोर
जिले की सियासत में एक बार फिर इनेलो मजबूती दिखाने लगी है। 25 सितंबर को फतेहाबाद में रैली करने के बाद से कार्यकर्ता भी पूरे जोश में हैं। वहीं, कुछ जनाधार वाले नेताओं को भी इनेलो में शामिल करवाने के बाद पार्टी ने यहां बढ़त बनाई है। किसान आंदोलन में भी अभय सिंह चौटाला का किसानों की मदद करने का फायदा गांवों में पंचायत चुनाव में इनेलो को मिलने की उम्मीद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

55 संवेदनशील व 42 अति संवेदनशील बूथ
प्रशासन द्वारा मतदान के लिए जिले में 630 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 55 संवेदनशील व 42 अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर पुलिस प्रशासन की ओर से चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी।

दुड़ाराम।

दुड़ाराम।- फोटो : Fatehabad

देवेंद्र सिंह बबली।

देवेंद्र सिंह बबली।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed