{"_id":"6a0755d64861b8d4c0077443","slug":"all-the-society-lodged-a-complaint-against-rajya-sabha-member-rekha-in-the-police-station-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-153889-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सर्व समाज ने राज्यसभा सदस्य रेखा के खिलाफ थाने में दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सर्व समाज ने राज्यसभा सदस्य रेखा के खिलाफ थाने में दी शिकायत
Fri, 15 May 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 15 May 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
रतिया। राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा के खिलाफ शिकायत सौंपते सर्वसमाज के लोग। विज्ञप्ति
रतिया। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के विरुद्ध की गई कथित अशोभनीय टिप्पणी को लेकर सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने बीजेपी की राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा के खिलाफ सिटी थाना में शिकायत दी है। सर्वसमाज रतिया से मोहन लाल भाम्भू, रामस्वरूप, विजय कुमार, राधेश्याम, हरि सिंह, मोहित, संदीप कुमार, अर्शदीप, प्रमोद कुमार, प्रेमपाल, सुखविंद्र सिंह आदि ने हस्ताक्षरित पत्र सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया।
पुलिस को दी शिकायत में सर्व समाज के लोगों ने कहा कि 24 अप्रैल 2026 को पंचकूला में आयोजित नगर निगम की चुनावी सभा के दौरान राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के विरुद्ध बेहद अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सांसद ने सार्वजनिक मंच से कहा था कि चौधरी भजनलाल और चंद्रमोहन ने बदमाशी के दम पर चुनाव जीते हैं। स्वर्गीय भजनलाल को प्रदेश के लाखों लोग अपना आदर्श मानते हैं। उनका व्यक्तित्व बेहद ऊंचा था। वे जिला परिषद सदस्य से लेकर मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के पदों तक पहुंचे लेकिन उन्होंने हमेशा 36 बिरादरी को साथ लेकर विकास किया।