{"_id":"63c983050474210fdb05e72f","slug":"all-students-of-buniyaad-scheme-will-not-get-tablets-60-percent-attendance-required-fatehabad-news-hsr65286350-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बुनियाद योजना के सभी छात्रों को नहीं मिलेगा टैबलेट, 60 फीसदी हाजिरी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बुनियाद योजना के सभी छात्रों को नहीं मिलेगा टैबलेट, 60 फीसदी हाजिरी जरूरी
विज्ञापन
फतेहाबाद के मॉडल संस्कृति स्कूल में चल रहा बुनियाद केंद्र।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग बुनियाद योजना के तहत कोचिंग ले रहे छात्रों को अब टैबलेट उनकी हाजिरी के स्तर पर देगा। अगर हाजिरी कम है तो उन्हें टैबलेट नहीं मिलेगा। शिक्षा विभाग निदेशालय ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए हैं।
शिक्षा विभाग निदेशालय की तरफ से जारी किए गए निर्देशों के मुताबिक प्रथम चरण में बुनियाद केंद्र के ऐसे विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे, जिनकी उपस्थिति 60 फीसदी या उससे अधिक है। जिला विज्ञान विशेषज्ञ पहले अपने स्तर पर विद्यार्थियों द्वारा दर्ज की गई उपस्थिति का पूरा आंकलन करेंगे और इसके बाद टैबलेट जारी किए जाएंगे।
जिले में दो बुनियाद केंद्रों पर 169 विद्यार्थी पंजीकृत
बुनियाद योजना को लेकर जिले में फतेहाबाद और टोहाना में केंद्र बनाए गए है। फतेहाबाद में बुनियाद योजना के तहत 122 और टोहाना में 47 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। अधिकारियों की माने तो फतेहाबाद केंद्र में 102 विद्यार्थी रेगुलर बुनियाद योजना से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
31 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन
शिक्षा विभाग ने इस बार बुनियाद योजना को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर रखी है। आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों से आवेदन लिए जा रहे हैं। विद्यार्थी 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। पहले चरण की परीक्षा सात फरवरी को होगी और इसका परिणाम 14 फरवरी को जारी होगा। दूसरे चरण की परीक्षा 22 फरवरी को होगी और 27 फरवरी को परिणाम जारी होगा।
कोट
बुनियाद केंद्र में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे। पहले चरण में उन विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे जिनकी हाजिरी 60 फीसदी से ज्यादा है।
- मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ