{"_id":"63557f18fc6e18174b2d1dd4","slug":"all-roadways-buses-operated-continuously-there-was-no-problem-on-major-routes-fatehabad-news-hsr6454140134","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की सभी बसों का लगातार रहा संचालन, बड़े रूटों पर नहीं आई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की सभी बसों का लगातार रहा संचालन, बड़े रूटों पर नहीं आई परेशानी
विज्ञापन
फतेहाबाद में बस स्टैंड पर बस में चढ़तीं सवारियां।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। फतेहाबाद में रविवार को बसों का संचालन सुचारु रहा। बड़े रूटों पर पहले से ही रोडवेज विभाग ने अतिरिक्त फेरे बढ़ा दिए थे, जिससे बड़े रूटों पर व्यवस्था सुचारु रही। हालांकि लोकल रूटों पर सवारियों को थोड़ी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, लेकिन रोडवेज की बसें निरंतर चलने से लोगों को अधिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा।
दिवाली पर्व को लेकर रोडवेज विभाग ने पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली थी। विभाग की ओर से दो बड़े रूट जहां सवारियों की संख्या अधिक है, वहां पहले से ही रूटों के फेरे बढ़ा दिए थे। आमुमन फतेहाबाद से विद्यार्थी व अन्य लोग चंडीगढ़ व दिल्ली अधिक जाते हैं। इन लोगों की सुविधा के लिए रोडवेज विभाग ने चंडीगढ़ के लिए बसों के पांच फेरे व दिल्ली के लिए तीन फेरे बढ़ाए गए थे। जिससे यात्रियों को आने व जाने में कोई परेशानी नहीं हुई।
फतेहाबाद से लोकल रूटों पर जाने वाले यात्रियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासतौर पर ग्रामीण तबके से शहर में खरीदारी करने आए ग्रामीण कुछ परेशान दिखाई दिए। हालांकि रोडवेज विभाग ने सभी बसों को बिना टाइम टेबल के निर्बाध गति से सभी रूटों पर लगातार बसें चलाने के आदेश दिए हुए थे। बसें निरंतर चलती रही। सवारियों को कुछ देर इंतजार तो करना पड़ा, लेकिन उनको बसों की दिक्कत नहीं आई।
विज्ञापन
भट्टू, टोहाना व जाखल में ट्रेनों में भी नहीं दिखी भीड़
जिले के भट्टूकलां, टोहाना व जाखल रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। सभी रूटों की ट्रेनों का संचालन लगातार हो रहा था। टोहाना रेलवे स्टेशन के टिकट बुकिंग इंचार्ज संदीप ने बताया कि छठ पूजा को लेकर क्षेत्र से बिहार जाने के लिए यात्रियों का ज्यादा रुझान देखने को मिल रहा है, जिसके चलते एकमात्र जाने वाली रेलगाड़ी लालगढ़ से डिबडूगढ़ में पूरी भीड़ देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं ताकि किसी यात्री को कोई परेशानी ना आए।
कोट
रोडवेज विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए पहले से पुख्ता प्रबंध किए हुए थे। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए रोडवेज की सभी 152 बसों का लगातार संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा 108 निजी बसें भी अपने रूटों पर लगातार चल रही हैं।
-शेरसिंह, जीएम, रोडवेज फतेहाबाद।