फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   All Olympic sports will start from today at the block level

Fatehabad News: खंडस्तर पर आज से शुरू होंगे ओलंपिक वाले सभी खेल

Wed, 21 Aug 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 21 Aug 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
All Olympic sports will start from today at the block level
फतेहाबाद के मॉडल संस्कृति स्कूल का खेल मैदान।
फतेहाबाद। खंडस्तर पर स्कूली खेल प्रतियोगिताएं बुधवार से शुरू होंगी। यह प्रतियोगिताएं 25 अगस्त तक चलेंगी। पहले खंडस्तर पर चुनिंदा खेल प्रतियोगिताएं ही करवाई जाती थी लेकिन इस बार विभाग ने ओलंपिक के सभी खेल करवाने के निर्देश दिए हैं। यहां से चयनित होकर विद्यार्थी जिलास्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसलिए शिक्षा विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत इन प्रतियोगिताओं के लिए प्रत्येक स्कूल को लिए दो-दो टीमें भेजना जरूरी है। ऐसा न करने वाले स्कूल संचालक के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

अगर किसी खेल में खंडस्तर पर चार से कम टीमें आएंगी तो खिलाड़ियों का ट्रायल लेकर जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा। इससे ज्यादा टीमें आने पर ही प्रतियोगिता करवाई जाएगी। जिलास्तर की प्रतियोगिताएं 27 अगस्त से शुरू होंगी। इनके लिए 16 जगहों का चयन किया गया है। इसमें अलग-अलग खेलों के लिए सरकारी और निजी स्कूलों के मैदान चुने गए हैं।
विज्ञापन


शहर में नहीं मिला मैदान, गांव के स्कूल चुने
शिक्षा विभाग आयु वर्ग 19 और 17 के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवा रहा है। शहर के सरकारी स्कूलों में प्रतियोगिताएं करवाने के लिए शिक्षा विभाग को मैदान नहीं मिल सका। मॉडल संस्कृति स्कूल में पहले जगह थी लेकिन अब वहां पर नए भवन का निर्माण हो चुका है। सभी खेलों की प्रतियोगिताएं एक जगह करवाने के लिए भी मैदान नहीं हैं। ऐसे में इन प्रतियोगिताओं के लिए विभाग ने ग्रामीण स्कूलों के खेल मैदानों को चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉकस्तरीय खेलकूद की स्पर्धाएं
एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, बॉक्सिंग, साइकिलिंग, फेनसिंग, फुटबाल, वॉलीबाल, बास्केटबाल, हैंडबाल, हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती, जूडो, तैराकी, निशानेबाजी, तीरंदाजी, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, ताइक्वांडो, शतरंज, क्रिकेट, कबड्डी, कराटे, खो-खो, नेटबाल, स्केटिंग, सॉफ्टबाल, योगासन।

जिले में 18 सितंबर को होगी राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं :
जिले को राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए भी मेजबानी मिली है। जिले में 18 से 20 सितंबर तक खेल प्रतियोगिताएं होंगी। जिले में आयु वर्ग 14, 17 और 19 के लिए वॉलीबाल, खो-खो और साॅफ्टबाल खेल प्रतियोगिता करवाईं जाएंगी।

खंडस्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं की तैयारी पूरी कर ली गई है। जन्म प्रमाणपत्र पांच साल पुराना होना जरूरी है। इसके लिए स्कूलों को निर्देश दिए जा चुके हैं। - गौरीशंकर, डीपीई, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फतेहाबाद।


पहली बार ओलंपिक के सभी खेलों की खंडस्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा रहीं हैं। इनमें प्रत्येक स्कूल को दो टीमें भेजना अनिवार्य है। - अनूप सिंह, सहायक जिला शिक्षा अधिकारी, खेल, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed