फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Akashdeep of village Musakheda died after being brutally beaten

Fatehabad News: गांव मूसाखेड़ा के आकाशदीप की बेरहमी से पिटाई के बाद हुई मौत

Mon, 11 Aug 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 11 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Akashdeep of village Musakheda died after being brutally beaten
युवक की मौत मामले में जाखल थाना के बाहर एकत्रित परिजनसंवाद
गांव मूसाखेड़ा निवासी 23 वर्षीय आकाशदीप की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उसकी बेरहमी से पिटाई कर हत्या की गई है। घटना के विरोध में परिजन व ग्रामीण सोमवार को जाखल थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी आठ माह की गर्भवती है। आकाशदीप की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, रविवार शाम गांव रूपांवली व अन्य गांवों के कुछ युवकों ने पहले घासवा रोड पर आकाशदीप के साथ मारपीट की, फिर उसे जबरन रूपांवली गांव ले गए और दोबारा बेरहमी से पिटाई की।
विज्ञापन


इसके बाद गंभीर रूप से घायल आकाशदीप को रूपांवली से धांसवां रोड पर फेंक दिया गया। राहगीरों ने जब घायल युवक को देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर अवस्था में नागरिक अस्पताल रतिया लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

परिजनों ने जताई सोची-समझी साजिश की आशंका

थाना पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने कहा कि यह कोई आपसी झगड़ा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत आकाशदीप की हत्या की गई है। परिजनों के अनुसार आकाशदीप की शादी को अभी एक वर्ष भी हीं हुआ था। उसकी शादी पंजाब के तरनतारन के एक गांव में हुई थी। मृतक की पत्नी आठ माह की गर्भवती बताई जा रही है।

----

चौकी में पहुंचने से पहले ही रच डाली साजिश

पुलिस के अनुसार, तीन अगस्त को आकाशदीप की कुछ युवकों से कहासुनी हुई थी। इस संबंध में उसने म्योंदकलां चौकी में शिकायत दी थी और रविवार को सभी पक्षों को थाने में बुलाया गया था, लेकिन चौकी पहुंचने से पहले ही आरोपियों ने आकाशदीप पर हमला कर वारदात को अंजाम दे दिया।


---

इन आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव मुसाखेड़ा निवासी बिट्टू्, सोमजीत, गांव रूपांवाली निवासी रमन, मनजीत, गांव रत्ताथेह निवासी सिकंदर, करंडी निवासी अवतार, गांव बबनपुर गुरजीत और गांव म्योंदकलां निवासी कृष्ण के खिलाफ हत्या करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

----

मृतक आकाशदीप के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-उमेद सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed