फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Akash's dead body found in Fatehabad distributorship of Kaithal

कैथल के आकाश का निकला फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Akash's dead body found in Fatehabad distributorship of Kaithal
भूना। फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी में सोमवार को मिला शव कैथल के रहने वाले आकाश का है। मौके से बरामद फोन के जरिये मृतक के परिवार के बारे में पता चल पाया। परिवार ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कैथल के अमरगढ़ गावड़ी गली नंबर 10 के रहने वाले आकाश के तौर पर की है। उपरोक्त युवक की आयु 20 वर्ष है।
विज्ञापन

फतेहाबाद में शव की पहचान करने के लिए पहुंची मृतक आकाश की मां उषा ने बताया कि आकाश उनका इकलौता बेटा था जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। उषा देवी ने बताया कि उसका बेटा आकाश गांवों में फेरी लगाकर ड्राईफूड बेचता था। पांच दिन पहले घर से 15 किलो बादाम, अखरोट व किशमिश लेकर बेचने के लिए आकाश निकला था। किसी से कोई झगड़ा या रंजिश भी आकाश की नहीं थी। पुलिस ने उषा केेे बयान लेकर आकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। एसएचओ भूना कुलदीप सिंह ने बताया कि शव की पहचान हो चुकी है। मृतक की मां के बयान पर पोस्टमार्टम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शव की हालत खराब है इसलिए पोस्टमार्टम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लगाकर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed