फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Akanwali became the best village with the bloom of daughters, the sex ratio reached 1548, the Health Department will give a sum of one and a half lakh to three daughters of the 10th topper.

Fatehabad News: बेटियों की बहार से बेस्ट विलेज बना अकांवाली, लिंगानुपात 1548 पहुंचा, स्वास्थ्य विभाग 10वीं टॉपर तीन बेटियों को देगा डेढ़ लाख की राशि

Tue, 10 Feb 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 10 Feb 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Akanwali became the best village with the bloom of daughters, the sex ratio reached 1548, the Health Department will give a sum of one and a half lakh to three daughters of the 10th topper.
मुकेश खुराना
विज्ञापन

फतेहाबाद। बेटियों के प्रति समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। अब बेटियों को भी बेटों के बराबर सम्मान और अधिकार मिल रहे हैं। जिले का वर्ष 2025 का लिंगानुपात 961 दर्ज किया गया है, जो प्रदेश में दूसरा स्थान है। इसी कड़ी में जिला स्वास्थ्य विभाग ने लिंगानुपात के आधार पर वर्ष 2025 के लिए गांव अकांवाली को बेस्ट विलेज घोषित किया है।
गांव अकांवाली का वर्ष 2025 का लिंगानुपात 1548 रहा है, यानी यहां एक हजार लड़कों के मुकाबले 1548 लड़कियों का जन्म हुआ है। वर्ष 2025 में गांव में 31 लड़के और 48 लड़कियों ने जन्म लिया है। गांव की कुल आबादी 5453 है। यह गांव कुलां पीएचसी और जाखल सीएचसी के अधीन आता है। बेस्ट विलेज घोषित होने पर गांव की कक्षा दसवीं की टॉपर तीन लड़कियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल डेढ़ लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। लड़कियों का चयन मेरिट के आधार पर गठित कमेटी द्वारा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

-
वर्ष 2015 के बाद बढ़ा लिंगानुपात
वर्ष 2015 में जिले का लिंगानुपात 894 रहा लेकिन अब बढ़कर 961 तक पहुंच गया है। यानि एक हजार लड़कों के पीछे 961 लड़कियां जन्म ले रही है जबकि 10 साल पहले ये हालात थे कि एक हजार लड़कों के पीछे 894 लड़कियां जन्म ले रही थी। वर्ष 2025 की बात करें तो 7927 लड़कों ने जन्म लिया तो 7617 लड़कियां जन्मी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
पिछले सालों का ये रहा है जिले का लिंगानुपात

वर्ष लिंगानुपात
2015 894

2016 923

2017 912

2018 893
2019 924

2020 937
2021 898

2022 950
2023 934

2024 926
2025 961
-
बेस्ट विलेज के लिए पांच हजार से ज्यादा आबादी जरूरी

स्वास्थ्य विभाग बेस्ट विलेज के लिए उस गांव का चयन करता है जिसकी आबादी पांच हजार से ज्यादा है और जहां पर पिछले साल सबसे ज्यादा लड़कियों ने जन्म लिया है। गांव अकांवाली की आबादी 5453 है।
-
गांव में लड़कियों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया जाता है। ग्रामीण जागरूक हो रहे हैं और बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं है, इसको समझ रहे है। गांव की कई लड़कियां आज अच्छे पैकेज पर बड़े शहरों में नौकरी भी कर रही है। ये गर्व की बात है कि विभाग ने गांव को बेस्ट विलेज चुना है। - जसपाल सिंह, सरपंच, गांव अकांवाली

-
लिंगानुपात में गांव अकांवाली को बेस्ट विलेज चुना गया है। गांव की तीन लड़कियों को नियम अनुसार डेढ़ लाख की राशि दी जाएगी। लड़कियों के चयन को लेकर कमेटी का गठन किया गया है। - डॉ.निरपाल, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed