फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ajay Chautala came out in favor of Sarpanchs in Fatehabad told remarks of Minister Devendra Babli condemnable

सरपंचों के पक्ष उतरे अजय चौटाला: प्रजातंत्र में पंचायतों का महत्व, देवेंद्र बबली की टिप्पणी को बताया निंदनीय

Sat, 25 Feb 2023 01:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 25 Feb 2023 01:33 PM IST
सार

फतेहाबाद में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे अजय चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सभी को एक ही लाठी से नही हांका जा सकता है। देवेंद्र बबली ने तो सभी सरपंचों को ही चोर कह दिया है। यह सही नहीं है, सभी चोर थोड़ी है। सभी सरपंच एक जैसे नहीं कहे जा सकते है।

विज्ञापन
Ajay Chautala came out in favor of Sarpanchs in Fatehabad told remarks of Minister Devendra Babli condemnable
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अजय चौटला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बाद अब जेजेपी संरक्षक अजय सिंह चौटाला ने भी पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली द्वारा सरपंचों पर की गई टिप्पणी से तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने देवेंद्र बबली के बयान को निंदनीय भी कह दिया। फतेहाबाद में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे अजय चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सभी को एक ही लाठी से नही हांका जा सकता है। देवेंद्र बबली ने तो सभी सरपंचों को ही चोर कह दिया है। यह सही नहीं है, सभी चोर थोड़ी है। सभी सरपंच एक जैसे नहीं कहे जा सकते है। प्रजातंत्र में पंचायतों और सरपंचों का भी पूरा महत्व है।

विज्ञापन


मंत्री भाषा निंदनीय
2024 में मुख्यमंत्री पद के लिए लड़ने के सवाल पर अजय सिंह ने कहा कि हर राजनीतिक कार्यकर्ता बढ़ोतरी के लिए काम करता है। बाकी फैसला तो जनता जनार्दन को करना है। अभय चौटाला द्वारा विधानसभा में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को चोर कहने पर अजय चौटाला ने कहा कि ऐसी भाषा निंदनीय है, उसको किसी ने सही नहीं ठहराया। इस तरह उन्होंने सदन को गुमराह किया। इस मौके पर जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed