{"_id":"63f9c0a1c081124ef60ceeb3","slug":"ajay-chautala-came-out-in-favor-of-sarpanchs-in-fatehabad-told-remarks-of-minister-devendra-babli-condemnable-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंचों के पक्ष उतरे अजय चौटाला: प्रजातंत्र में पंचायतों का महत्व, देवेंद्र बबली की टिप्पणी को बताया निंदनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंचों के पक्ष उतरे अजय चौटाला: प्रजातंत्र में पंचायतों का महत्व, देवेंद्र बबली की टिप्पणी को बताया निंदनीय
Sat, 25 Feb 2023 01:33 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 25 Feb 2023 01:33 PM IST
सार
फतेहाबाद में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे अजय चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सभी को एक ही लाठी से नही हांका जा सकता है। देवेंद्र बबली ने तो सभी सरपंचों को ही चोर कह दिया है। यह सही नहीं है, सभी चोर थोड़ी है। सभी सरपंच एक जैसे नहीं कहे जा सकते है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अजय चौटला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बाद अब जेजेपी संरक्षक अजय सिंह चौटाला ने भी पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली द्वारा सरपंचों पर की गई टिप्पणी से तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने देवेंद्र बबली के बयान को निंदनीय भी कह दिया। फतेहाबाद में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे अजय चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सभी को एक ही लाठी से नही हांका जा सकता है। देवेंद्र बबली ने तो सभी सरपंचों को ही चोर कह दिया है। यह सही नहीं है, सभी चोर थोड़ी है। सभी सरपंच एक जैसे नहीं कहे जा सकते है। प्रजातंत्र में पंचायतों और सरपंचों का भी पूरा महत्व है।
विज्ञापन
मंत्री भाषा निंदनीय
2024 में मुख्यमंत्री पद के लिए लड़ने के सवाल पर अजय सिंह ने कहा कि हर राजनीतिक कार्यकर्ता बढ़ोतरी के लिए काम करता है। बाकी फैसला तो जनता जनार्दन को करना है। अभय चौटाला द्वारा विधानसभा में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को चोर कहने पर अजय चौटाला ने कहा कि ऐसी भाषा निंदनीय है, उसको किसी ने सही नहीं ठहराया। इस तरह उन्होंने सदन को गुमराह किया। इस मौके पर जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन