{"_id":"6457e57a43e63b7ee5053198","slug":"ajay-became-gold-medalist-by-jumping-six-and-a-half-meters-long-fatehabad-news-c-21-1-126734-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: साढ़े छह मीटर लंबी छलांग लगाकर अजय बने गोल्ड मेडलिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: साढ़े छह मीटर लंबी छलांग लगाकर अजय बने गोल्ड मेडलिस्ट
विज्ञापन
पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल के साथ अजय ढिल्लो।
भूना। पांचवीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप बेंगलुरु में नहला के अजय सिंह ढिल्लों सबसे लंबी छलांग लगाकर गोल्ड मेडलिस्ट बन गए। अजय ढिल्लों का जुलाई माह में फ्रांस में प्रस्तावित वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन भी हो गया है।
शहीद भगत सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल महिला के चेयरमैन एवं खिलाड़ी के पिता अजीत सिंह ढिल्लो व माता मुन्नी देवी तथा चाचा धर्मबीर ढिल्लो और भाई विजय कुमार ढिल्लो ने अपने घर के लाडले के द्वारा देशभर के कई खिलाड़ियों को पछाड़कर गोल्ड मेडल जीतने की सूचना मिलने के बाद मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। दिव्यांग खिलाड़ी अजय सिंह ढिल्लो ने बताया कि फ्रांस में प्रस्तावित वर्ल्ड चैंपियनशिप को लेकर क्वालिफाई के लिए ट्रायल के रूप में पांच से सात मई तक बंगलुरु में आयोजित पांचवीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप में राजस्थान के अर्जुन सिंह को पराजित करके गोल्ड मेडल जीता। जबकि तीसरे नंबर पर राजस्थान के जगसीर सिंह रहे।
उन्होंने बताया कि लांग जंप में साढ़े छह मीटर लंबी छलांग लगाने पर उन्हें सफलता मिली। उन्होंने ने बताया कि अब जुलाई महीने में फ्रांस में प्रस्तावित वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतना ही उसका मुख्य लक्ष्य है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय रिकाॅर्ड भी अपने नाम किया
अजय ने लंबी कूद प्रतियोगिता में साढ़े छह मीटर की दूरी तक छलांग लगाकर गोल्ड मेडल के साथ राष्ट्रीय रिकाॅर्ड भी अपने नाम किया। क्योंकि वर्ष 2012-13 व 2017-18 की अवधि में भी इंटरनेशनल व राष्ट्रीय स्तर पर चार गोल्ड मेडल हासिल किए थे।