फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   AgriStack farmer registration drive begins, camps to be held in district villages till 31st

Fatehabad News: एग्रीस्टैक किसान पंजीकरण अभियान शुरू, जिले के गांवों में 31 तक लगेंगे शिविर

Sun, 21 Dec 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 21 Dec 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
AgriStack farmer registration drive begins, camps to be held in district villages till 31st
एग्रीस्टैक किसान पंजीकरण अभियान के तहत आयोजित शिविर में पंजीकरण का कार्य करते हुए कर्मचारी। सूच
फतेहाबाद। जिले में केंद्र सरकार के डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत एग्रीस्टैक किसान पंजीकरण अभियान शुरू हो गया है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ तेज, पारदर्शी और सरल तरीके से पहुंचाना है। उपायुक्त ने किसानों से अपील की है कि वे अपने निकटतम शिविर में पहुंचकर पंजीकरण करवाएं और इस डिजिटल पहल का अधिकतम लाभ उठाएं।
विज्ञापन


एग्रीस्टैक एक डिजिटल कृषि इको सिस्टम है जो किसानों का समग्र डेटाबेस तैयार करता है। इसमें किसान की पहचान, भूमि रिकॉर्ड, फसल विवरण, आय, ऋण और बीमा इतिहास जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी। इससे किसानों को एक यूनिक किसान आईडी मिलेगी, जिससे पीएम-किसान, फसल बीमा, कृषि ऋण, सब्सिडी और अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से प्राप्त होंगे। बिचौलियों की भूमिका कम होगी, कागजी कार्यवाही खत्म होगी और प्रक्रिया तेज एवं पारदर्शी बनेगी।
विज्ञापन




उपायुक्त ने बताया कि पंजीकरण के लिए कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों को आवश्यक प्रशिक्षण दे दिया गया है। ग्राम सचिवों और चौकीदारों के माध्यम से गांवों में व्यापक प्रचार किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक किसान शिविरों में भाग लें। उन्होंने सभी किसानों से आग्रह किया कि निर्धारित तिथि पर अपने गांव के शिविर में आधार कार्ड, भूमि रिकॉर्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचें तथा इस महत्वपूर्ण अभियान का हिस्सा बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन






शिविरों का शेड्यूल जारी



तहसील फतेहाबाद

धागड़ एवं नागपुर (21 दिसंबर), गिल्लाखेड़ा एवं चनकोठी (22 दिसंबर), एमपी रोही एवं दरियापुर (23 दिसंबर), भट्टू खुर्द एवं हिजरावां खुर्द (24 दिसंबर), भिरड़नाना व बीघड़ (25 दिसंबर), हिजरावां कलां एवं ढाणी ठोबा (26 दिसंबर), बरसीन (27 दिसंबर), रजाबाद एवं भूथन कलां (28 दिसंबर), बनगांव एवं कुकड़ांवाली (29 दिसंबर), बहबलपुर एवं खूंबड़ (30 दिसंबर), खारा खेड़ी एवं करनोली (31 दिसंबर)।



--

-तहसील टोहाना : जमालपुर शेखां एवं लालोदा (20-21 दिसंबर), हांसेवाला एवं नांगली (22 दिसंबर), कन्हड़ी एवं बोस्ती (23 दिसंबर), डांगरा एवं चंदड़ कलां (24 दिसंबर), कमालवाला एवं गाजुवाला (25 दिसंबर), चितैन एवं मालाहेड़ी (26 दिसंबर), हिम्मतपुरा एवं भट्टू (27 दिसंबर), रत्ता खेड़ा एवं ठरवी (28 दिसंबर), लोहा खेड़ा एवं खनोरा (29 दिसंबर), सनियाना एवं समैन (30 दिसंबर), दमकोरा एवं आमानी (31 दिसंबर)।



--



- तहसील जाखल:

शकरपुरा (21 दिसंबर), साधनवास (22 दिसंबर), कुदनी (23 दिसंबर), जाखल (24 दिसंबर), मामुपुर (25 दिसंबर), कासमपुर (26 दिसंबर), उदयपुर (27 दिसंबर), सिधानी (28 दिसंबर), चिल्लेवाल (29 दिसंबर), मरथला (30 दिसंबर), नाथूवाल (31 दिसंबर)।



--



- तहसील कुल्लां:

करांधी (21 दिसंबर), इंदाछोई (22 दिसंबर), नन्हेड़ी (23 दिसंबर), अक्कांवाली (24 दिसंबर), कुलां (25 दिसंबर), रसूलपुर (26 दिसंबर), भोड़ी (27 दिसंबर), जापतेवाला (28 दिसंबर), मघेड़ा (29 दिसंबर), दीवाना (30 दिसंबर), धारसुल खुर्द (31 दिसंबर)।



--



- तहसील रतिया:

अलालवास एवं अहरावां (21 दिसंबर), मेहमदपुर सोत्तर एवं बबनपुर (22 दिसंबर), लांबा एवं रतनगढ़ (23 दिसंबर), ब्रह्मानवाला एवं कलोठा (24 दिसंबर), चीमो एवं हडोली (25 दिसंबर), नंगल एवं खूनन (26 दिसंबर), रतिया एवं हमजापुर (27 दिसंबर), कुनाल एवं कमाना (28 दिसंबर), खेरपुर एवं घासवा (29 दिसंबर), बलियाला एवं रोजांवाली (30 दिसंबर), हुक्मावाली एवं बुर्ज (31 दिसंबर)।



--



- तहसील भूना:

धौलू (21 दिसंबर), भूना (22 दिसंबर), जांडली खुर्द (23 दिसंबर), नहला (24 दिसंबर), गोरखपुर (25 दिसंबर), भुआन (26 दिसंबर), सिंथला (27 दिसंबर), दहमान (28 दिसंबर), डूल्ट (29 दिसंबर), खासा पठाना (30 दिसंबर), चंदड़कलां (31 दिसंबर)।




--



- तहसील भट्टू कलां:

भट्टू कलां (21 दिसंबर), किरढ़ान (22 दिसंबर), पीली मंदोरी (23 दिसंबर), ठुइयां (24 दिसंबर), सूली खेड़ा (25 दिसंबर), ढांड (26 दिसंबर), ढाबी कलां (27 दिसंबर), खाबड़ा कलां (28 दिसंबर), जांडवाला (29 दिसंबर), बनावली (30 दिसंबर), पीलीमंदोरी (31 दिसंबर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed