{"_id":"62f5419cced92568e65e4ab4","slug":"agriculture-marketing-board-lags-behind-in-disposing-of-files-coming-on-saral-portal-fatehabad-news-hsr639023859","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरल पोर्टल पर आने वाली फाइलें निपटाने में एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड रहा फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरल पोर्टल पर आने वाली फाइलें निपटाने में एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड रहा फिसड्डी
विज्ञापन
कार्यालय मार्केट कमेटी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े, इसको लेकर सरकार सरल पोर्टल लेकर आई। जहां पर सौ से ज्यादा सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। सरल पोर्टल पर आने वाले आवेदनों को समय पर निपटाने और समीक्षा को लेकर रेंक और स्कोर दिया जाता है। लेकिन बावजूद इसके कई सरकारी विभाग ऐसे है जो सरल पोर्टल पर आने वाले आवेदनों को समय पर न निपटाकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं नहीं दे रहे हैं। इसमें हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड फिसड्डी साबित हुआ है। तय समय के बाद भी फाइलें नहीं निपटाने से उनमें से कई काफी समय से लंबित है।
सरल पोर्टल पर आने वाले आवेदनों को समय पर न निपटाने के चलते हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड को 31वीं रेंक मिली है और स्कोर 2.4 रहा। इसके अलावा अर्बन लोकल बॉडी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, कृषि विभाग, बिजली निगम, वेलफेयर ऑफ एसएसी एवं बीएसी का भी आरटीएस स्कोर 10 से कम है। जिले के करीब 15 विभाग ऐसे हैं जो सरल पोर्टल पर आने वाले आवेदनों को समय पर निपटा रहे हैं। इन्हें प्रथम रेंक में शामिल किया गया है और आरटीएस स्कोर भी 10 है।
रेंक रोजगार विभाग आवेदन किए गए निपटाई गई फाइलें बकाया फाइलें स्कोर
1 रोजगार विभाग 1427 1427 3 10
1 आबकारी एवं कराधान 4492 4482 1 10
1 टाउन एवं कंट्री प्लानिंग 17 17 0 10
1 पीडब्ल्यूडी 13 13 0 10
1 वन विभाग 14 14 0 10
1 पुलिस विभाग 5113 5113 0 10
1 श्रम विभाग 154 154 0 10
1 एचएसआईआईडीसी 15 15 0 10
1 महिला एवं बाल विकास विभाग 883 883 0 10
1 बागवानी विभाग 9 9 0 10
17 पशुपालन विभाग 2133 2125 36 9.8
17 स्वास्थ्य सर्विस विभाग 7973 7814 20 9.8
19 रेवन्यू एवं डिजास्टर मैनेजमेंट 27856 27383 345 9.7
19 जनस्वास्थ्य विभाग 1461 1418 2 9.7
19 परिवहन विभाग 29222 28267 15 9.7
19 फूड सिविल सप्लाई 28 28 1 9.8
23 भवन एवं अन्य निर्माण कार्य 9337 9265 309 9.7
23 डीएचबीवीएन 5390 5293 103 9.6
23 कृषि विभाग 1397 1380 37 9.6
27 वेलफेयर ऑफ एस और बीसी 1070 1057 104 9.0
28 हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण 338 282 11 8.1
29 अर्बन लोकल बॉडिज 1415 1137 47 7.8
31 हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड 12 11 34 2.4
45 दिन बाद पुरानी फाइलें भी पोर्टल पर दिखेगी लंबित
सरल पोर्टल पर संबंधित विभाग 45 दिनों में आए आवेदनों की समीक्षा करते हैं। इस दौरान कितने आवेदन आए और कितनों को निपटाया गया। इस सूची में 45 दिनों का आंकड़ा दिया गया। मार्केटिंग बोर्ड के पास इन 45 दिनों में 12 आवेदनों की फाइलें आई और 11 निपटा दी गई, लेकिन बावजूद 34 पेंडिंग है। पुरानी फाइलें भी अभी कार्यालय में लटकी हुई हैं। ऐसी बिजली निगम में तय समय पर 103 फाइलें नहीं निपटाई गई है। पुरानी फाइलें पेंडिंग है। पोर्टल पर 45 दिनों से पहले आई फाइलों को नहीं निपटाने पर पुरानी लंबित भी दर्शाई जाती है।
विज्ञापन
प्रदेश में जिले को सातवीं रेंक और आरटीएस स्कोर 9.7
सरकारी योजनाओं की सरल पोर्टल के माध्यम से समय पर फाइलें निपटाने में प्रदेश में जिले का सातवां रेंक है और 9.7 आरटीएस स्कोर मिला है। अधिकारियों के मुताबिक जिले में 103593 फाइलें सरल पोर्टल पर आई, इसमें तय समय पर 101351 फाइलों को निपटाया गया और तय समय के बाद 1073 फाइलें पेंडिंग हैं।
सरल पोर्टल पर है 400 से ज्यादा सेवाएं
हरियाणा सरल पोर्टल के तहत सभी विभागों की करीब 400 से ज्यादा सेवाएं चल रही है। सरल पोर्टल के माध्यम से लोगों को कहीं जाने की जरूरत नहीं होती बल्कि घर बैठे सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सरलता से उठाया जा सकता है।
सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने के लिए लोग सरल पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर आने वाले आवेदनों को लेकर हर सप्ताह अधिकारी समीक्षा करते हैं। इसको लेकर स्कोर और रेंक भी जारी होता है। प्रदेश में जिले को सातवां रेंक मिला है और 9.7 स्कोर है।
- रमेश शर्मा, जिला सूचना अधिकारी (एनआईसी)