फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Agency ready to catch a monkey from the city for Rs 2150

Fatehabad News: शहर से 2150 रुपये में एक बंदर पकड़ने को तैयार हुई एजेंसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Agency ready to catch a monkey from the city for Rs 2150
फतेहाबाद में एक कोठी में बैठा बंदर।
फतेहाबाद। शहर में से बंदरों को पकडऩे के लिए नगर परिषद और एजेंसी रेट को लेकर उलझी हुई है। एजेंसी नगर परिषद फतेहाबाद के कहने पर एक बंदर पकड़ने पर 1050 रुपये की छूट देने को तैयार हो गई है। नगर परिषद ने एजेंसी को रेट कम करने के लिए पत्र लिखा था, इसके जवाब में एजेंसी ने कहा कि वह अपना लाभ छोड़कर एजेंसी 3200 की जगह 2150 रुपये प्रति बंदर पकड़ने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

नगर परिषद के अधिकारी अब इस रेट को जिला नगर आयुक्त के पास भेजेेंगे। अगर अनुमति मिलती है तो एजेंसी को नगर परिषद अधिकारी वर्क ऑर्डर जारी कर देंगे। हालांकि अभी भी भूना में बंदर पकड़ने के लिए दिए गए रेट से तीन गुना ज्यादा है। भूना में प्रति बंदर 785 रुपये के हिसाब से भुगतान हुआ था। यहां रेट चार गुना महंगा होने के कारण विवाद शुरू हो रखा था और एजेंसी को रेट कम करने के लिए नगर परिषद अधिकारियों ने पत्र लिखा था।
विज्ञापन

एजेंसी बोली- टोहाना में 3500 रुपये के हिसाब से पकड़े गए बंदर
बंदर पकड़ने के लिए टेंडर लेने वाली सिरसा की एजेंसी ने नगर परिषद के पत्र के जवाब में लिखा है कि उनके रेट सबसे कम है और दूसरी दो एजेंसी के रेट ज्यादा है। टेंडर की शर्त के मुताबिक रेट जायज है। बंदरों को फिरोजपुर झिरका छोड़ा जाना है। जो कि आना-जाना 700 किलोमीटर है और ऐसे में गाड़ी का खर्च ज्यादा होगा। टोहाना में कुछ समय पहले 3500 रुपये के हिसाब से बंदर पकड़वाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बंदर पकड़ने वाली एजेंसी को रेट कम करने के लिए लिखा गया था। एजेंसी 2150 रुपये में बंदर पकड़ने के लिए तैयार है। रेट की मंजूरी के लिए डीएमसी के पास फाइल भेजी जाएगी। अनुमति मिलने के बाद वर्क ऑर्डर जारी होगा।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed