{"_id":"664fa526dc3a635d8b0a8616","slug":"agency-employees-caught-the-cow-it-did-not-reach-the-cowshed-the-owner-was-wandering-for-two-months-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-117149-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एजेंसी कर्मचारियों ने पकड़ी गाय, गोशाला में नहीं पहुंची, दो माह से भटक रहे मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एजेंसी कर्मचारियों ने पकड़ी गाय, गोशाला में नहीं पहुंची, दो माह से भटक रहे मालिक
विज्ञापन
फतेहाबाद में गाय को पकड़कर ले जाते हुए का जारी किया गया फोटो
फतेहाबाद। शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए नगर परिषद ने रेवाड़ी की एजेंसी को ठेका दे रखा है। एजेंसी ने 10 दिन तक अभियान चलाया लेकिन इस दौरान पशुओं को पकड़ने को लेकर गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। शहर के सेक्टर में घूम रही गाय को पकड़ा और उसे गोशाला में छोड़ने का दावा किया गया। लेकिन जब गाय के मालिक गोशाला पहुंचे तो पता चला कि यहां गाय छोड़ी ही नहीं गई है। अब दो माह से गाय के मालिक ढूंढने के लिए भटक रहे हैं और नगर परिषद में शिकायत भी दी गई है।
शिकायत में योग नगर निवासी बलजीत ने बताया कि करीब 18 मार्च को सुबह के समय ठेकेदार के कर्मचारियों ने पालतू गाय को सेक्टर 10-11 से पकड़ा था। गाय की तबीयत खराब होने के कारण उसे खुले में छोड़ा गया था। आरोप है कि कर्मचारियों ने गाय पकड़ने का फोटो भी दिया है। जीपीएस लोकेशन भी है। लेकिन उस गाय के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई। सिर्फ ये ही बताया गया कि पकड़ी गई गायों को गोशाला में छोड़ा गया है। बलजीत ने बताया कि वह सभी गोशाला चेक कर चुका है लेकिन उनकी गाय नहीं मिली है।
920 रुपये प्रति पशु पकड़ने का दिया गया है ठेका
नगर परिषद ने रेवाड़ी की एजेंसी को 920 रुपये प्रति पशु पकड़ने का ठेका दे रखा है। वर्क ऑर्डर जारी हुआ तो एजेंसी ने कुछ ही दिन पशु पकड़े और वापस लौट गई। जबकि शहर में बेसहारा पशुओं की स्थिति वैसे ही है। जबकि एजेंसी ने 310 पशु पकड़ने का दावा किया है। नगर परिषद एजेंसी को भुगतान भी कर चुका है।
विज्ञापन
कोट
मामले को लेकर शिकायत आई है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। एजेंसी कर्मचारियों से भी संबंधित मामले को लेकर जानकारी ली जाएगी।
- औंकार सिंह, एसआई नगर परिषद