फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Agency asked for Rs 2,444 per monkey, officials started bargaining

Fatehabad News: एजेंसी ने प्रति बंदर 2,444 रुपये मांगा, अधिकारी मोलभाव करने में जुटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Agency asked for Rs 2,444 per monkey, officials started bargaining
फतेहाबाद। शहर में बंदरों को पकड़ने के लिए नगर परिषद निजी एजेंसी को ठेका देने जा रही है। एजेंसी शहर में घूम रहे बंदरों को पकड़ेगी और जंगल में छोड़कर आएगी। इसके लिए एजेंसी ने प्रति बंदर 2,444 रुपये मांगा है। नगर परिषद अधिकारी अब एजेंसी के साथ मोलभाव कर रहे हैं और दाम कम करवाने में जुटे हैं। पिछली बार नगर परिषद ने 2150 रुपये प्रति बंदर के हिसाब से एजेंसी को ठेका दिया था।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद ने शहर से बंदर पकड़ने के लिए टेंडर लगाया था और इसके लिए तीन एजेंसियां आई थीं। दो एजेंसियों के आवेदन अलग-अलग कारणों से रद्द हो गए हैं। जींद की नैन फाउंडेशन एजेंसी ने प्रति बंदर पकड़ने का 2444 रुपये रेट मांगा है। बताया जा रहा है कि एजेंसी ने 154 रुपये कम करके 2290 रुपये प्रति बंदर पकड़ने के लिए तैयार हो गई है लेकिन अधिकारी दाम और कम करवाने में लगे हैं। पिछले साल बंदरों को पकड़ने के लिए नगर परिषद ने मथुरा से टीम बुलाई थी। चार बार शहर में बंदरों को पकड़ने के लिए टीम को बुलाया गया। करीब 357 बंदर पकड़े गए। इसके बाद भी बंदरों के आतंक को लेकर नगर परिषद के पास शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन

बंदरों के कारण दो महिलाओं की टूट चुके हैं टांगें
शहर में बंदरों के कारण हुए हादसे में दो महिलाओं की टांगे टूट चुकी हैं। दोनों ही मामलों में महिलाओं पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया था। इसके चलते छत से गिरने से टांग टूट गई थी। एक मामले में महिला का ऑपरेशन हुआ था और गुस्साए परिजनों ने दो दिन तक नगर परिषद कार्यालय में प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
एजेंसी ने 2444 रुपये प्रति बंदर के हिसाब से रेट दिया है। रेट कम करवाया जा रहा है, इसके बाद उच्च अधिकारियों की अनुमति मिलने के बाद एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा।
-राजेंद्र सोनी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed