फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Afterbirth Distrybutry rift

खेड़ी डिस्ट्रीब्यूट्री में आई दरार

Thu, 12 Jun 2014 11:34 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Thu, 12 Jun 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद विभाग ने बीघड़ हैड से नहर में पानी बंद करवाकर जेसीबी की सहायता से नहर को पाटने का कार्य शुरू करवा दिया। जानकारी के मुताबिक बीघड़ हेड से निकलकर राजस्थान से सटे गांव खेड़ी तक जाने वाली इस खेड़ी डिस्ट्रीब्यूट्री पर लगभग तीन दर्जन गांवों के किसान निर्भर रहते हैं। बृहस्पतिवार को इस नहर में गांव सिरढ़ान व किरढ़ान के बीच बुर्जी नंबर 14 के राइट पर दरार आ गई। पानी का दबाव अधिक होने के कारण कुछ देर में ही दरार फैल कर करीब 15 फुट तक चौड़ी हो गई।
विज्ञापन



खेतों में काम करने वाले किसानों ने नहर की पटरी टूटी देख घटना के बारे में विभाग को अवगत करवाया। किसान राकेश, साहबराम, विनोद, घड़सीराम, अमरसिंह व रायसिंह ने बताया कि करीब अढ़ाई बजे नहर की तलहटी से पानी का तेज भाव शुरू हो गया। जिस पर इसकी सूचना नहरी विभाग को दी गई, लेकिन तब तक यह पानी करीब 25 एकड़ भूमि में खड़ी फसलों को तहस नहस करते हुए फैल गया।
विज्ञापन


पास ही किरढ़ान निवासी रायसिंह व अमरसिंह की ढाणी भी पानी से घिर गई वहीं घड़सीराम के समर्सिबल ट्यूबवेल के कुंए में पानी भर गया। किसानों ने अपने खेतोें में पशु चारे के लिए तूड़ी के ढेर लगाए हुए थे, वे भी पानी से खराब हो गए। किसानों ने बताया कि उनके खेतों में नरमें व कपास के छोटे- छोटे पौधे थे। नहर टूटने से इनमें से अधिकतर पौधे मिट्टी में दब गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर टूटने की सूचना मिलने के बाद नायब तहसीलदार छेलूराम, नहर विभाग के एसडीओ रणजीत सिंह, जेई हवासिंह, अरविन्द व ईश्वर मौके पर पहुंचे और नहर को बीघड़ हेड से बंद करवाकर नहर में आई दरार को पाटने का कार्य शुरू कर दिया। एसडीओ रणजीत सिंह ने कहा कि नहर की पटरी की पाटने का काम शुरू करवा दिया गया है। पटरी पाटने का काम पूरा होते ही इसमें पानी छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed