{"_id":"67cb3a59d0fac578600fbccd","slug":"after-the-reprimand-from-the-officials-the-contractor-replaced-the-broken-fitness-equipment-in-eight-parks-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-130382-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अधिकारियों की फटकार के बाद ठेकेदार ने बदले आठ पार्कों में टूटे फिटनेस उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अधिकारियों की फटकार के बाद ठेकेदार ने बदले आठ पार्कों में टूटे फिटनेस उपकरण
Fri, 07 Mar 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
टूटे फिटनेस यंत्र को लेकर निरीक्षण करते नगर पालिका सचिव दीपक कुमार।
भूना। शहर के आठ पार्कों में फिटनेस उपकरण टूटने की खबर अमर उजाला के शुक्रवार के अंक में प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका के अधिकारी हरकत में आ गए। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उपकरणों की जांच कर ठेकेदार को फटकार लगाई। उन्होंने ठेकेदार को नए उपकरण लगवाने के आदेश दिए। ठेकेदार ने टूटे उपकरण हाथों-हाथ बदल दिए।
कुछ दिन पहले ही लाखों रुपये खर्च कर फिटनेस के लिए पार्कों में लोहे के उपकरण लगाए गए थे लेकिन जैसे ही लोगों ने अभ्यास शुरू किया, तो यह उपकरण टूटने लगे। वजनदार व्यक्ति के चढ़ते ही इनकी गुणवत्ता की पोल खुल गई। शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क
और नेहरू पार्क में कई यंत्र पूरी तरह खराब हो गए।
शहरवासियों ने कहा कि निजी जिम में हर महीने हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इसलिए नगर पालिका ने निविदा के जरिए ये यंत्र लगवाए, ताकि युवा और बुजुर्ग मुफ्त में व्यायाम कर सकें लेकिन उपकरण स्वास्थ्य सुधारने से पहले ही टूट गए। पार्कों में फिटनेस उपकरण लगाने का मकसद युवाओं को नशे से दूर कर व्यायाम के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन
अमर उजाला में छपी खबर का संज्ञान लेकर नगर पालिका सचिव दीपक कुमार, पालिका के अभियंता नरेंद्र सिंह पंवार, जेई राजेश कुमार भांभू और भूप सिंह ने शुक्रवार को कई पार्कों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ठेकेदार को फटकार लगा तुरंत नए उपकरण लगाने के आदेश दिए। ठेकेदार ने मौके पर ही टूटे यंत्र बदल दिए और भविष्य में शिकायत न आने का आश्वासन दिया।
नगर पालिका सचिव बोले-ठेकेदार को भुगतान नहीं किया गया
नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को समाचार पत्र के माध्यम से उन्हें पार्कों में फिटनेस यंत्र टूटने की जानकारी मिली। इससे पहले किसी ने शिकायत नहीं की थी। उन्होंने शहीद भगत सिंह पार्क, नेहरू पार्क सहित अन्य पार्कों का निरीक्षण किया। ठेकेदार को तुरंत उपकरण बदलने के निर्देश दिए। हालांकि अभी ठेकेदार को कोई भुगतान नहीं किया गया है। इसलिए ठेकेदार ने टूटे यंत्र बदल दिए और भविष्य में कोई शिकायत न आने का भरोसा दिलाया।