{"_id":"69b84343d69611e7360c87d5","slug":"after-the-protest-the-department-sent-iprp-on-leave-with-immediate-effect-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-150315-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: धरने के बाद विभाग ने आईपीआरपी को तत्काल प्रभाव से भेजा छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: धरने के बाद विभाग ने आईपीआरपी को तत्काल प्रभाव से भेजा छुट्टी
Mon, 16 Mar 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
कार्यालय के बाद रोष व्यक्त करती हुई महिला समूह की सदस्य,स्त्रोत सोशल मीडिया
रतिया। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह की महिलाओं द्वारा पिछले तीन दिनों से किए गए तालाबंदी और धरना प्रदर्शन के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए आईपीआरपी अमनदीप कौर को तत्काल प्रभाव से छुट्टी पर भेज दिया है।
खंड कार्यक्रम प्रबंधक संजय कुमार ने अधिकारियों को पत्र भेजकर उन्हें आगामी आदेशों तक फील्ड में किसी भी कार्य या भ्रमण से रोकने के निर्देश दिए हैं। महिलाओं ने आईपीआरपी पर कार्य में मनमर्जी, गड़बड़ी और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि शिकायतों पर सुनवाई नहीं हो रही थी, जिससे फील्ड कैडर, बैंक सखी, ग्राम सखी और सीएलएफ पदाधिकारियों में रोष बढ़ गया। इसी कारण सोमवार को तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सतवीर सिंह ने बताया कि ब्लॉक कार्यालय में आंदोलनकारी महिलाओं और डीपीएम संजय कुमार के बीच बैठक हुई जिसमें दोनों पक्षों से पूरा मामला सुनने के बाद स्थिति का आकलन किया गया। बैठक के बाद विभाग ने आईपीआरपी को छुट्टी पर भेजने की कार्रवाई की और कार्यालय में हुई तालाबंदी की रिपोर्ट विभाग को भेजी गई है।