फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After the aunt, both uncles were arrested for hiding children in a heap of cotton

Fatehabad News: नरमे की ढेरी में बच्चों को छिपाने मामले में आरोपी चाची के बाद दोनों चाचा गिरफ्तार

Mon, 05 Jan 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 05 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
After the aunt, both uncles were arrested for hiding children in a heap of cotton
फतेहाबाद। गांव पीलीमंदोरी में कोठड़ी में नरमे की ढेरी में दो बच्चों को छिपाने के मामले में भट्टूकलां पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी रिश्तेदार दोनों चाचा के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपी चाची के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

इस मामले में एक जनवरी को गांव में पंचायत हुई थी। इसमें बच्चों ने आपबीती बताई थी और बताया था कि उनको छिपाने की जानकारी आरोपी चाचा को भी थी। पंचायत ने पुलिस को 5 जनवरी तक का समय दिया था। अब मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

भट्टूकलां थाना प्रभारी एवं जांच अधिकारी राधेश्याम का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और आरोपी चाचा विनोद और नरेश को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि 28 दिसंबर की शाम को गांव पीली-मंदोरी में दो बच्चे गायब हो गए। रातभर उनको ढूंढने का प्रयास चलता रहा। अगले दिन दोपहर करीब 2 बजे पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से उन्हें विनोद और सुनीता के घर से ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने आरोप लगाया कि चाची ने उन्हें घर में छुपा कर रखा था। दोनों को घर में बने कमरे में रखी नरमे की ढेरी से बाहर निकाला गया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश कर बयान दिलवाए थे।

-
बच्चों ने पंचायत में रखा था मामला
इस मामले में गांव पीली-मंदोरी में ही 1 जनवरी को पंचायत भी हुई। इस पंचायत में दोनों बच्चों ने लोगों के सामने पूरा मामला रखा। साथ ही चाचा विनोद कुमार, नरेश कुमार व चाची सुनीता पर आरोप लगाए। पंचायत में दोनों ने बताया था कि रिश्ते में चाची ने उन्हें डरा धमका कर अपने घर में रखा। उन्हें देखने के लिए चाचा नरेश व विनोद भी देखने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed