फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After the attack, the woman's abortion

हमले के बाद महिला का गर्भपात

Fri, 04 Jul 2014 11:41 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Fri, 04 Jul 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने वार्ड दो स्थित बाबा बूटा बस्ती निवासी एक महिला समेत तीन आरोपियों पर घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस हमले में गर्भवती महिला का गर्भपात भी हो गया। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


 
पुलिस ने बताया कि बाबा बूटा बस्ती निवासी जोनी और शंकर आपस में चचेरे भाई हैं। पिछले दिनों इनकी बुआ के घर शादी थी। इसमें शंकर को नहीं बुलाया गया था। जोनी का परिवार शादी में चला गया था। इसी को लेकर दोनों परिवारों में रंजिश बनी थी। जांच अधिकारी धनराज ने बताया कि बुधवार की रात जोनी की गर्भवती पत्नी लक्ष्मी देवी और भाभी घर में अकेली थी। आरोप है कि उसी समय शंकर और उसका भाई गौरी शराब के नशे में वहां पहुंचे और दोनों महिलाओं से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान शंकर की पत्नी नीता भी वहां आ गई और मारपीट के लिए अपने पति को उकसाने लगी। लक्ष्मी तीन माह के गर्भ से थी। पड़ोसियों ने उनके चिल्लाने की आवाज सुनी तो बीच बचाव करने पहुंचे। इसके बाद हमले में घायल लक्ष्मी और उसकी भाभी को अस्पताल पहुंचाया गया। शुक्रवार को लक्ष्मी देवी के पेट में पल रहे तीन माह के बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में शनिवार को मेडिकल रिपोर्ट मिल जाएगी। फिलहाल आरोपी शंकर, गौरी और नीता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed