फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After teacher murder firing outside the singer house in Rajasthan asked for one crore worth

फतेहाबाद: शिक्षक की हत्या के बाद राजस्थान में गायक के घर के बाहर फायरिंग कर मांगी थी एक करोड़ की चौथ

Tue, 23 Mar 2021 10:02 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 23 Mar 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
After teacher murder firing outside the singer house in Rajasthan asked for one crore worth
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
भट्टू क्षेत्र के गांव रामसरा स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में घुसकर जेबीटी शिक्षक जितेंद्र की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी कन्हैया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि शिक्षक की हत्या के बाद हत्यारों ने राजस्थान में गायक गुलजारी छानीवाला के घर के बाहर फायरिंग कर एक करोड़ की चौथ मांगी थी।
विज्ञापन


शिक्षक हत्याकांड में तीन आरोपियों फतेहाबाद के गांव गोरखपुर निवासी विकास उर्फ बच्ची, हिसार के गांव चूलीकलां निवासी विनोद तथा सिरसा के गांव निरवाण निवासी कन्हैया की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। इस पूरी साजिश में छह लोग चूलीकलां निवासी विनोद, सिरसा निवासी कन्हैया और मुख्य साजिशकर्ता गांव खैरमपुर निवासी राकेश, हिसार के बरवाला निवासी अनिल के अलावा एक अन्य युवक शामिल थे। शिक्षक जितेंद्र निवासी गांव दड़ौली हिसार पर गोली विकास व अनिल ने चलाई थी। 
विज्ञापन


हत्या के लिए तीन पिस्तौल प्रयोग हुए। आरोपी अनिल और विकास शिक्षक की हत्या के बाद राजस्थान फरार हो गए थे। अगले ही दिन उन्होंने हरियाणवी कलाकार गुलजार छानीवाला के राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव छानी स्थित घर के बाहर फायरिंग की थी और एक करोड़ रुपये की चौथ मांगी थी। इस मामले में हनुमानगढ़ में केस भी दर्ज है। फतेहाबाद पुलिस ने मामले की सूचना राजस्थान पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी विकास से पुलिस ने दो पिस्तौल व 8 कारतूस बरामद किए हैं। विनोद से चार कारतूस मिले हैं। हत्या में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है। आरोपी अनिल, राकेश और एक अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पूछताछ में सामने आया है कि हिसार क्षेत्र में शराब ठेकों में एकाधिकार कायम करने के लिए आरोपियों ने शिक्षक की हत्या की थी। शिक्षक जितेंद्र का परिवार शराब ठेकों का कारोबार करता है। फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी है। आरोपी कन्हैया को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। सोमवार को आरोपी विकास को कोर्ट से पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। आरोपी विनोद पहले से पुलिस रिमांड पर है।

यह था मामला
गांव रामसरा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में एक मार्च को स्कूल की छुट्टी के बाद शिक्षक जितेंद्र अपनी गाड़ी में सवार होकर निकल रहा था। इसी दौरान बाइक पर आए युवकों ने फायरिंग कर दी, बचाव के लिए शिक्षक मुख्य शिक्षक के कार्यालय की तरफ दौड़ा। आरोपियों ने पीछा करके गोली मारकर हत्या कर दी थी। भट्टूकलां पुलिस ने मृतक जितेंद्र के चचेरे भाई स्टालिन की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।


शिक्षक हत्या मामले में तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। दो आरोपियों ने शिक्षक पर गोली चलाई थी। उन्होंने राजस्थान में अगले दिन कलाकार गुलजार छानीवाला के घर के बाहर फायरिंग कर एक करोड़ की चौथ मांगी थी। इस बारे में राजस्थान पुलिस को सूचना दे दी है। बाकी जांच चल रही है।
- राजेश कुमार, एसपी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed